Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

तिजोरी में भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, चला जाएगा सारा धन

तिजोरी में भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, चला जाएगा सारा धन

तिजोरी के पास और उसमें कुछ चीजें रखने से धन हानि हो सकती है। झाड़ू, काला कपड़ा, जूठे बर्तन, फटी धार्मिक किताब, और इत्र जैसी चीजें तिजोरी से दूर रखनी चाहिए। इसके बजाय, शुभ वस्तुएं रखें।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 04:51:53 PM (IST)

Updated Date: Sat, 02 Nov 2024 05:02:07 PM (IST)

तिजोरी को लेकर वास्तुशास्त्र में कई तरह की मान्यताएं हैं।

HighLights

  1. झाड़ू को तिजोरी के पास रखना अशुभ और हानिकारक है
  2. फटी किताबें तिजोरी में रखनी चाहिए, अशुभ मानी जाती हैं
  3. तिजोरी के आसपास की जगह हमेशा साफ रखनी चाहिए।

धर्म डेस्क, नईदुनिया। घर में पैसे और कीमती सामान रखने के लिए तिजोरी का उपयोग किया जाता है, जो अक्सर हर घरों में होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में कैश, सोना-चांदी, गहने-जेवरात और अन्य कीमती चीजें रखना शुभ माना जाता है लेकिन ,कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें तिजोरी में या उसके पास नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन सी चीजें हैं और क्यों इन्हें तिजोरी में या आसपास नहीं होना चाहिए।

1. काला कपड़ा

तिजोरी में गहने और पैसे को काले कपड़े में लपेटना भी अशुभ है। इससे मां लक्ष्मी की नाराजगी हो सकती है। गहनों को लाल कपड़े में लपेटकर रखा जाए। काले कपड़े को तिजोरी के आस-पास भी नहीं रखना चाहिए।

2. जूठे बर्तन

तिजोरी में जूठे बर्तन रखना आर्थिक दृष्टि से हानिकारक है। जूठे हाथों से पैसों को छूने से भी धन हानि हो सकती है, इसलिए हमेशा साफ-सुथरे हाथों से ही धन को छूना चाहिए।

3. फटी धार्मिक किताब

धार्मिक ग्रंथों का सम्मान करना चाहिए। फटी या क्षतिग्रस्त धार्मिक किताबें तिजोरी में नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।

naidunia_image

4. शीशा

तिजोरी में या उसके पास शीशा नहीं रखना चाहिए। यह धन के प्रवाह में रुकावट डाल सकता है।

5. इत्र

तिजोरी में इत्र भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह नकारात्मकता का कारण बन सकता है।

6. गंदगी

तिजोरी के आसपास की जगह हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए। गंदगी से धन का प्रवाह प्रभावित हो सकता है।

7.झाड़ू

तिजोरी के पास झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है और यह धन हानि का कारण बन सकता है। झाड़ू को धन के स्रोत से दूर रखना चाहिए।

तिजोरी में क्या रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी में कुछ चीजें रखने से धन में बरकत होती है और घर पैसों से भर जाता है।

  • मां लक्ष्मी की मूर्ति
  • हल्दी की गांठ
  • पूजा की सुपारी
  • चांदी का सिक्का
  • चावल के दाने

इन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी तिजोरी और धन के प्रति शुभता और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। धन की रक्षा के लिए सही वस्तुओं का चुनाव करना आवश्यक है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी

Trending News