Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

पितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद आराम करने से नाराज होते हैं पूर्वज! भोजन करने के भी सख्त नियम

पितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद आराम करने से नाराज होते हैं पूर्वज! भोजन करने के भी सख्त नियम

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय पूर्वजों के स्मरण, उनकी आत्मा की शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत पावन माना जाता है। साल 2026 में पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर 2026 से हो रही है। इस दौरान पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन जातकों पर पितरों की कृपा होती है, उनके जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य बना रहता है। वहीं, पूर्वजों की नाराजगी से पितृ दोष लगता है, जिससे करियर, व्यापार में रुकावटें और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। शास्त्रों में श्राद्ध और तर्पण कर्म संपन्न करने के तुरंत बाद कुछ विशेष कार्यों को करने की सख्त मनाही है।

श्राद्ध और तर्पण के बाद भूलकर भी न करें ये 4 काम

तुरंत आराम या शयन करना

पितरों का पूजन, तर्पण या श्राद्ध कर्म पूरा करने के तुरंत बाद सोना या आराम नहीं करना चाहिए। धार्मिक नियमों के अनुसार, श्राद्ध कर्म के कम से कम एक पहर (लगभग 3 घंटे) बाद ही विश्राम करना शुभ माना गया है। इस दौरान ईश्वर का ध्यान करें और दान-पुण्य के कार्य करें।

(नोट: यह नियम बुजुर्गों, बच्चों और अस्वस्थ व्यक्तियों पर लागू नहीं होता है।)

क्रोध, क्लेश और बड़े-बुजुर्गों का अपमान

श्राद्ध वाले दिन घर का माहौल पूर्णतः शांत, पवित्र और सकारात्मक होना चाहिए। तर्पण के बाद किसी भी व्यक्ति पर क्रोध न करें, लड़ाई-झगड़े से बचें और परिवार के बड़े-बुजुर्गों का भूलकर भी अनादर न करें। ऐसा करने से पितर रुष्ट हो जाते हैं।

पूजा संपन्न होते ही स्वयं भोजन करना

पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने के तुरंत बाद स्वयं भोजन ग्रहण न करें। शास्त्रों के अनुसार, श्राद्ध पूजा के बाद सबसे पहले पंचबली भोग (ब्राह्मण, गाय, कुत्ते, कौए और चींटी) के लिए भोजन निकाला जाता है। इसके बाद ब्राह्मणों को सम्मानपूर्वक भोजन कराएं, दान-दक्षिणा देकर विदा करें और फिर स्वयं सात्विक भोजन ग्रहण करें।

तामसिक भोजन और नशीली चीजों का सेवन

जिस दिन पितरों का श्राद्ध या तर्पण हो, उस दिन घर में किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन (मांस, मछली, अंडा, प्याज, लहसुन) न बनाएं और न ही बाहर सेवन करें। इसके अलावा मदिरा (शराब) व अन्य नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूरी बनाए रखें। तर्पण के बाद केवल शुद्ध सात्विक आहार ही लेना चाहिए।

(नोट: यह जानकारी सनातन धर्म की मान्यताओं, पौराणिक शास्त्रों और लोक परंपराओं पर आधारित है।)

यह भी पढ़ें- इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान! आज रात चंद्रमा पर शनि की बुरी नजर…बचने के उपाय भी जानें

Trending News