Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

US: भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगने का खतरा मंडरा, ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले कानून पर किए दस्तखत | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री और यूएई के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई बातचीत, शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई | Parmarth TV Government Scheme: बच्चे के जन्म पर मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी, सरकार ने किया ऐलान, जाने किस तारीख से शुरू होगी योजना | Parmarth TV Donald Trump अब यूरोप को लेकर उठा सकते हैं ये बड़ा कदम, ऐसा किया तो… | Parmarth TV LPG e-KYC: एलपीजी ई-केवाईसी के नाम पर आपके साथ भी हो सकती हैं ठगी, नहीं बताएं OTP | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV लंदन से ढाका जा रहे विमान में दो लोग आपस में भिड़े, एक-दूसरे को मारे घूंसे | Parmarth TV टीएमसी का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी… | Parmarth TV LPG Cylinders: क्या कम हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, आज ये है रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 6474 रुपए महंगी हुई चांदी, 1809 रुपए बढ़ गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV

भगवान चक्रधर धारण करेंगे 64 कली का लहंगा, राधारानी स्वरूप में देंगे दर्शन

भगवान चक्रधर धारण करेंगे 64 कली का लहंगा, राधारानी स्वरूप में देंगे दर्शन

राधारानी की पालकी शोभायात्रा सुबह नौ बजे मंदिर से निकलेगी। वहीं, इस्कॉन की ओर से महावीर भवन, कंपू में शाम 5:30 बजे राधा रानी महामहोत्सव का आयोजन होगा।

Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 09:38:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 09:38:11 PM (IST)

सनातन धर्म मंदिर ग्‍वालियर।

HighLights

  1. भगवान चक्रधर धारण करेंगे 64 कली का विशेष लहंगा।
  2. सनातन धर्म मंदिर से निकलेगी राधारानी की शोभायात्रा।
  3. महावीर भवन में इस्कॉन मनाएगा राधाष्टमी का उत्‍सव।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंदिर में शनिवार, 19 सितंबर को राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्री चक्रधर को 64 कली का लहंगा, चुनरी और पारंपरिक आभूषण धारण कराकर राधारानी स्वरूप में श्रृंगारित किया जाएगा। राधारानी की पालकी शोभायात्रा सुबह नौ बजे मंदिर से निकलेगी। वहीं, इस्कॉन की ओर से महावीर भवन, कंपू में शाम 5:30 बजे राधा रानी महामहोत्सव का आयोजन होगा।

राधाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 18 सितंबर को ब्रज रस रसिक श्री सतीश कौशिक की ब्रज भाव से ओतप्रोत भजन संध्या से होगा। 19 सितंबर को मुख्य पुजारी पं. रमाकांत शास्त्री भगवान श्री चक्रधर का मनोहारी श्रृंगार करेंगे। उन्हें 64 कली का लहंगा, चुनरी, बेंदा, करधनी, नथ-बेसर, कुंडल, कंगन, मोतियों के हार और पुष्प मालाएं धारण कराई जाएंगी। इसके बाद मंगला आरती, दधिकांदा उत्सव, बधाईगान और पुष्पवर्षा होगी।

इन मार्गों से निकलेगी पालकी यात्रा

भगवती श्री राधारानी पालकी में विराजमान होकर भक्तों के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगी। शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर से बैंड-बाजों के साथ शुरू होकर दाल बाजार, नया बाजार, दौलतगंज, माधवगंज, गोरखी, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, राम मंदिर, गिर्राजी मंदिर, हाईकोर्ट, जयेंद्रगंज चौराहा होते हुए सनातन धर्म मंदिर बरसाना धाम पहुंचेगी। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पालकी यात्रा का स्वागत और राधारानी का पूजन किया जाएगा। शाम को श्री गिरिराज धरण सभागार में श्री हित भजन मंडल की ओर से संगीतमय भजन संध्या होगी। अंत में प्रसाद वितरण किया जाएगा। राधारानी का छठी महोत्सव 24 सितंबर को मनाया जाएगा।

इस्कॉन में होगा महाअभिषेक

इस्कॉन ग्वालियर की ओर से महावीर भवन, कंपू में शाम साढ़े पांच बजे राधा रानी महामहोत्सव होगा। कार्यक्रम की शुरुआत संकीर्तन से होगी। इसके बाद इस्कॉन मंदिर के प्रमुख मानसचंद्र प्रभु राधारानी की कथा सुनाएंगे। वृंदावन से आई टीम रॉक संकीर्तन की प्रस्तुति देगी। बच्चों और माताजी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का विशेष महाअभिषेक होगा। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादम की व्यवस्था रहेगी

Trending News