भगवान शिव को प्रसन्न करना बेहद सरल है। वे जल और बेलपत्र से ही प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। कुछ विशेष राशियों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है, जिससे इन लोगों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव आते हैं और कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाते हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 22 Jun 2025 05:04:10 PM (IST)
Updated Date: Sun, 22 Jun 2025 05:04:10 PM (IST)
HighLights
- इन राशियों पर शिव जी की विशेष कृपा बनी रहती
- जीवन में चमत्कारिक बदलाव अनुभव करते हैं ये लोग
- कठिन काम भी इनका आसानी से बन जाता है
धर्म डेस्क, इंदौर। Lord Shiva favourite zodiac sign: भगवान शिव को खुश करना बहुत ही आसान है। वह सिर्फ एक लोटे जल व बेलपत्र से प्रसन्न होकर आशीर्वाद दे देते हैं। उनका आशीर्वाद बड़ी से बड़ी परेशानी को पल भर में दूर कर देता है, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
भगवान शिव को वैसे तो हर कोई प्रिय है, लेकिन पांच राशियों पर उनकी विशेष कृपा रहती है। इन राशिवालों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव होते हैं। उनके हर काम आसानी से पूरे हो जाते हैं।
आइए, इस आर्टिकल में आपको इन पांच राशियों के बारे में विस्तार
मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो शक्ति और साहस के प्रतीक हैं। भगवान शिव मेष राशि के जातकों पर विशेष कृपा बनाए रखते हैं। चाहे कितनी भी बाधाएं हों, ये लोग साहस और आत्मबल से उन्हें पार कर लेते हैं। शिव जी की कृपा से इनके अटके हुए कार्य भी पूर्ण होते हैं और जीवन में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का संबंध नंदी से है, जो भगवान शिव के वाहन हैं। इस कारण इस राशि के जातक शिव जी के अत्यंत प्रिय होते हैं। इन्हें स्थिरता और वैभव की प्राप्ति होती है।
कर्क, मकर और कुंभ राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा शिवजी के मस्तक पर विराजमान हैं, इसलिए यह राशि भोलेनाथ की प्रिय मानी जाती है। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव स्वयं शिवभक्त हैं, जिससे इन राशियों पर भी शिव की विशेष कृपा रहती है। ये जातक जीवन में खूब तरक्की और समृद्धि प्राप्त करते हैं।







