Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बहुत ही शानदार है Post Office की ये तीन स्कीम्स, पैसा हो जाता है डबल | Parmarth TV नेत्रहीन पर्वतारोही  के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट | Parmarth TV सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- SIR है एक वैध और संवैधानिक प्रक्रिया | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,503 रुपए गिर गए हैं चांदी के दाम, दो दिन में हो गई है इतनी सस्ती | Parmarth TV अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकती है बड़ी जंग, ईरान अब कर रहा है ऐसा | Parmarth TV Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-राहुल गांधी बोलते हैं… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV US-Iran War: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका सेना ने ईरान पर कर दिया हमला, इन्हें बनाया निशाना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही है… | Parmarth TV

शनि देव की कृपा पाने के लिए अपनाएं ये ‘चमत्कारी’ टोटके, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत

शनि देव की कृपा पाने के लिए अपनाएं ये ‘चमत्कारी’ टोटके, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत

धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव न्याय के देवता हैं जो मनुष्यों को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है, तो आपको आर्थिक संकट, स्वास्थ्य हानि और कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। शनि रविवार को आपकी चाल में भी बदलाव करने जा रहे हैं।

शनि का गोचर होने से जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में साल 2026 में ग्रहों के गोचर और शनि की बदलती चाल के बीच कुछ विशेष उपाय आपके कष्टों को कम कर जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। आइए इन्हें जानते हैं।

पीपल की पूजा

शनिवार की शाम सूर्यास्त के बाद पुराने पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें काले तिल डालें। सात बार परिक्रमा करने से धन संबंधी समस्याएं समाप्त होती हैं।

छाया दान

यह शनि देव को प्रसन्न करने का सबसे शक्तिशाली तरीका है। एक बर्तन में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उस तेल को दान कर दें। इससे शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

हनुमान चालीसा का पाठ

शनि देव बजरंगबली के भक्तों को पीड़ा नहीं देते। अतः हर शनिवार हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होता है।

काले कुत्ते की सेवा

शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलता है।

लोहे और तिल का दान

शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए जरूरतमंदों को काले कपड़े, उड़द की दाल, काले तिल या लोहे की वस्तुओं का दान करें। (सावधानी: शनिवार को स्वयं लोहा या तेल न खरीदें)।

मंत्र जाप

रुद्राक्ष की माला से “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का 108 बार जाप करें। इससे मानसिक शांति और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है।

परोपकार

शनि देव दीन-दुखियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं। किसी गरीब को जूते-चप्पल या आवश्यक वस्तुओं का दान करना शनि देव की कृपा पाने का सरल मार्ग है।

यह भी पढ़ें- Holi 2026: मेष से मीन राशि तक वाले जातक, पढ़ें अपने जीवनसाथी को किस रंग से रंगना होगा आपके लिए शुभ?

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।