Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सावन में लगाएं ये 3 पौधे, खुश होंगे महादेव, शिव कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि

सावन में लगाएं ये 3 पौधे, खुश होंगे महादेव, शिव कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि

30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन 2026 में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए घर में बेल, शमी और आक (मदार) का पौधा लगाना बेहद शुभ और समृद्धिदायक माना जाता है।

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 04:21:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 04:21:10 PM (IST)

सावन के पावन महीने में भगवान शिव का आशीर्वाद और सुख-समृद्धि पाने के लिए घर में लगाए जाने वाले पवित्र पौधे। (AI जनरेटेड)

HighLights

  1. सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है, जो 28 अगस्त तक चलेगा
  2. महाकाल को शमी के पत्ते अर्पित करने से धन वृद्धि और समृद्धि आती है
  3. आक के पत्ते और फूल चढ़ाने से आयु वृद्धि के साथ तनाव कम होता है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस पूरे महीने श्रद्धा से की गई पूजा-अर्चना और कुछ विशेष पौधों की सेवा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का वास होता है।

सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और यह 28 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में यदि आप इस पावन महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो इन तीन पौधों को लगाना शुभ माना जाता है।

रोज करें जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित

बल्लभगढ़ उदासीन साधु आश्रम के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के मुताबिक, सावन में प्रतिदिन सुबह भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करना चाहिए। जल चढ़ाते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इसके साथ शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।

1. बेल का पौधा

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, सावन में बेल का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाया जा सकता है। यदि पर्याप्त जगह न हो, तो इसे गमले में भी लगाया जा सकता है। रोज इसमें जल डालकर इसकी सेवा करें। मान्यता है कि अपने लगाए हुए बेल के पौधे से पूजा के लिए पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। बेलपत्र बड़े पेड़ या बाजार से लाना बेहतर माना जाता है।

2. शमी का पौधा

शमी का पौधा भी भगवान शिव को प्रिय माना जाता है। इसे घर की उत्तर दिशा में गमले में लगाया जा सकता है। धार्मिक मान्यता है कि शमी के पत्ते शिवलिंग पर अर्पित करने और इसकी नियमित पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इसे सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा का प्रतीक भी माना जाता है।

3. आक का पौधा

आक (मदार) का पौधा भी शिव पूजा में विशेष महत्व रखता है। इसकी पहचान पत्ते तोड़ने पर निकलने वाले सफेद दूध से होती है। मान्यता है कि भगवान शिव को आक के पत्ते अर्पित करने से लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है और घर में तनाव कम होता है। सावन में श्रद्धा और सच्चे मन से इसकी पूजा करना शुभ माना जाता है।

नोट: ये जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक और सांस्कृतिक जानकारी देना है। किसी भी मान्यता को मानना या न मानना व्यक्ति की आस्था पर निर्भर करता है।

Trending News