Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

सिंहाचलम मंदिर: जहां सालभर चंदन में ढके रहते हैं भगवान, वर्ष में 1 बार ही होते हैं इस मूर्ति के दर्शन

सिंहाचलम मंदिर: जहां सालभर चंदन में ढके रहते हैं भगवान, वर्ष में 1 बार ही होते हैं इस मूर्ति के दर्शन

भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह को उग्र रूप के लिए जाना जाता है, लेकिन आंध्र प्रदेश के सिंहाचलम मंदिर में उनका एक अनोखा और शांत स्वरूप स्थापित है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां भगवान नरसिंह की प्रतिमा वर्षभर मोटी चंदन परत से ढकी रहती है, जिसे केवल अक्षय तृतीया के दिन हटाया जाता है। इस अवसर को ‘चंदनोत्सव’ कहा जाता है।

Publish Date: Sun, 07 Dec 2025 05:41:23 PM (IST)

Updated Date: Sun, 07 Dec 2025 05:50:59 PM (IST)

Raha Lakshmi Narasimha Temple Simhachalam

HighLights

  1. भक्त प्रह्लाद ने शांत स्वरूप में स्थापित किया मंदिर
  2. नरसिंह भगवान मां लक्ष्मी संग विराजमान
  3. भगवान नरसिंह सालभर चंदन की परत से ढके

धर्म डेस्क: नरसिंह भगवान, श्रीहरि विष्णु के चौथे अवतार माने जाते हैं। भगवान ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा और अत्याचारी हिरण्यकश्यप के वध के लिए अर्ध-सिंह और अर्ध-मनुष्य रूप धारण किया था। उनका यह रूप अत्यंत उग्र माना जाता है। आज हम आपको नरसिंह भगवान से जुड़े एक ऐसे अद्भुत मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जहां साल में केवल एक बार भगवान के वास्तविक स्वरूप के दर्शन होते हैं।

कहां स्थित है यह मंदिर?

सिंहाचलम मंदिर विशाखापट्टनम से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर, सिंहाचल पर्वत पर स्थित है। ‘सिंहाचलम’ नाम ‘सिंह’ और ‘अचल’ शब्दों से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है शेर का पर्वत। यहां भगवान नरसिंह की प्रतिमा पर मोटी चंदन की परत चढ़ाई जाती है, जिसे उनके उग्र स्वभाव को शांत रखने का प्रतीक माना जाता है।

साल में एक बार अक्षय तृतीया के दिन इस चंदन की परत को हटाया जाता है। इसी विशेष अवसर को ‘चंदनोत्सव’ कहा जाता है और इस दिन भगवान के ‘निजरूप दर्शन’ का सौभाग्य मिलता है।

क्या है पौराणिक कथा?

मान्यता के अनुसार, जब भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप का वध किया, तो उनका क्रोध अत्यधिक बढ़ गया था। प्रह्लाद जी ने उनसे शांत होने की प्रार्थना की। भक्त की विनती स्वीकार करते हुए भगवान नरसिंह सिंहाचल पर्वत पर शांत स्वरूप में प्रकट हुए। माना जाता है कि प्रह्लाद ने इसी स्थान पर मंदिर की स्थापना करवाई।

एक अन्य मान्यता के अनुसार, भगवान ने स्वयं प्रह्लाद से कहा कि वे वर्ष भर चंदन से ढके रहेंगे ताकि उनका उग्र रूप नियंत्रण में रहे।

मंदिर की विशेषताएं

सिंहाचलम मंदिर में भगवान नरसिंह, देवी लक्ष्मी के साथ विराजित हैं। यहां भगवान नरसिंह की प्रतिमा सौम्य मुद्रा में स्थापित है, जो अन्य नरसिंह मंदिरों में दुर्लभ है। अक्षय तृतीया और नृसिंह जयंती के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

Trending News