Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 11 June 2026: मेष, तुला और कुंभ के लिए रोमांटिक रहेगा दिन, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj ka Love Rashifal 11 June 2026: मेष, तुला और कुंभ के लिए रोमांटिक रहेगा दिन, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। दिनांक 11.06.2026 का लव राशिफल आज सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव और भावनात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। कुछ राशियों के लिए यह दिन रोमांस और नजदीकियों को बढ़ाने वाला साबित होगा, तो कुछ के लिए रिश्तों में गलतफहमियों और तनाव की स्थिति बन सकती है। मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों में खुशी और यात्रा के योग बन रहे हैं, जबकि कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों को रिश्तों में धैर्य और समझदारी दिखाने की जरूरत होगी। कुल मिलाकर आज का दिन प्रेम संबंधों में संवाद और संतुलन की परीक्षा लेने वाला रहेगा।

मेष – अपने लव पार्टनर के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज अपने पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर जाने का प्लानिंग कर सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज आप दोनों साथ समय व्यतीत करने वाले हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए स्पेशल रहेगा।

बृषभ – आज आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात कह सकता है। बहुत दिन से जिस बात की आप प्रतीक्षा कर रहे हैं आज वह दिन आने वाला है। आपका पार्टनर आपके प्रति समर्पित रहेगा। आज आप दोनों के बीच तालमेल बहुत अच्छा रहेगा।

मिथुन – आज आपका पार्टनर आपकी कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे में आप दोनों के बीच कुछ समय के लिए तकरार रहेगी। हालांकि आप अपने स्वभाव से अपने पार्टनर को मनाने में सफल होंगे। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा।

कर्क – आज कुछ फैमिली बातों को लेकर अपने पार्टनर के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। ऐसे में आप दोनों को कुछ बातों को इग्नोर करना अच्छा होगा। अपनी पर्सनल लाइफ में किसी दूसरे का ज्यादा इंटरफेयर आपके संबंध को बिगाड़ सकता है।

सिंह – आज आप अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। मौसम के हिसाब से आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बदल सकता है। ऐसे में आज अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए अच्छा होगा। उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। ऐसा करना आपके संबंध को और मजबूत करेगा।

कन्या – आज आपका पार्टनर आपसे कुछ पर्सनल बातों को लेकर रिक्वेस्ट कर सकता है। आपका पार्टनर कुछ समय से काफी परेशान चल रहा है। कुछ पारिवारिक मेटर के चलते आपका पार्टनर दबाव के साथ काम कर रहा है। ऐसे में उन्हें आपके साथ की आवश्यकता है। अपने पार्टनर के साथ बैठकर उनकी समस्या में उनका सहयोग करें।

तुला – आज लव पार्टनर आपसे कहीं बाहर जाने की रिक्वेस्ट कर सकता है। आज का दिन आप दोनों के लिए स्पेशल है। आज आप दोनों साथ समय व्यतीत करने वाले हैं। बहुत समय से आप दोनों के बीच चल रहा तकरार भी आज खत्म होगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक – आज का दिन अपने पार्टनर के साथ आपका घर पर ही व्यतीत होने वाला है। आज आप घरेलू कार्यों में एक दूसरे की मदद करने वाले हैं। आज का दिन आप दोनों साथ व्यतीत करेंगे। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा है। आज आप दोनों मौसम का आनंद उठाने वाले हैं। बहुत समय से आप दोनों के बीच चल रही दूरियां खत्म होगी।

धनु – आज आपका पार्टनर अपनी पुरानी गलतियों के लिए आपसे माफी मांग सकता है। ऐसे में आपको भी आगे आकर पुरानी बातों को बोलकर एक नई शुरुआत करना होगा। ऐसे में आप दोनों का संबंध मजबूत होगा। आज आपके पार्टनर को आपके साथ की आवश्यकता है। उनका ख्याल रखें।

मकर – आज अपने घरेलू कार्यों के लिए आपको अपने पार्टनर की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में आप दोनों एक दूसरे की मदद करते हुए नजर आएंगे। आज का दिन घर पर रहते हुए आप दोनों अच्छा व्यतीत करने वाले हैं। आज अपने पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर घूमने शॉपिंग करने जा सकते हैं।

कुंभ – आज अपने पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप दोनों कहीं बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। बहुत समय के बाद आप दोनों एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने वाले हैं। आज का दिन स्पेशल रहने वाला है। आपका पार्टनर आपके साथ खुश नजर आएगा।

मीन – आज आपका अपने पार्टनर के साथ कुछ पारिवारिक बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। आपके परिवार के लोग आपके पार्टनर के प्रति अपना रवैया बदल सकते हैं। ऐसे में आपको दोनों को मैनेज करना बड़ा मुश्किल होगा। आज अपने पार्टनर का सहयोग करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने आपकी सहयोग की और साथ की आवश्यकता महसूस होगी।

Trending News