Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 14 February 2026: अपने पार्टनर के साथ आज के दिन संवाद, विश्वास और धैर्य के साथ बिताने की सलाह, जानिए कैसा रहेगा आपका Valentine Day

Aaj Ka Love Rashifal 14 February 2026: अपने पार्टनर के साथ आज के दिन संवाद, विश्वास और धैर्य के साथ बिताने की सलाह, जानिए कैसा रहेगा आपका Valentine Day

धर्म डेस्क, Aaj Ka Love Rashifal, 14 February 2026: आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। कहीं रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी तो कहीं छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। ग्रहों की स्थिति यह बताती है कि आज संवाद, विश्वास और धैर्य ही आपके रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टनर की भावनाओं को समझना और समय देना आज के दिन बेहद आवश्यक रहेगा।

कुछ जातकों के लिए प्रेम प्रस्ताव, इजहार-ए-मोहब्बत और साथ समय बिताने के सुंदर अवसर बनेंगे, वहीं कुछ को संदेह, अहंकार और गलतफहमियों से बचने की जरूरत है। आज रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखने, एक-दूसरे का सहयोग करने और प्रेम को व्यवहारिक रूप में व्यक्त करने का दिन है। जानिए कैसा रहेगा आपके पार्टनर के साथ आज आपका दिन।

मेष (Aries Love Horoscope Today)

आज लव पार्टनर की कुछ बातों को लेकर मन में उलझन रह सकती है। आप दोनों के बीच चल रहे मतभेदों का कोई दूसरा व्यक्ति लाभ उठा सकता है। बेहतर होगा कि आपसी बातचीत से गलतफहमियां दूर करें। साथ में लॉन्ग ड्राइव या आउटिंग पर जाना रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा।

वृषभ (Taurus Love Horoscope Today)

आज लव पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज़ हो सकता है, जिससे माहौल थोड़ा बिगड़ा हुआ महसूस होगा। पार्टनर के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझें। कोई छोटा-सा गिफ्ट या सरप्राइज़ उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

मिथुन (Gemini Love Horoscope Today)

आज लव पार्टनर कुछ निजी बातें आपसे छुपा सकता है, जिससे संदेह और तनाव बढ़ सकता है। भावनाओं में बहकर किसी के बहकावे में न आएँ। रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखना आज बेहद ज़रूरी है।

कर्क (Cancer Love Horoscope Today)

आज अपनी निजी बातें हर हाल में साझा करने से बचें। लव पार्टनर आपके व्यवहार में बदलाव ला सकता है। किसी भी निर्णय से पहले स्थिति को अच्छी तरह समझें, नहीं तो भावनात्मक नुकसान हो सकता है।

सिंह (Leo Love Horoscope Today)

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। लव पार्टनर लंबे समय से दिल की बात कहना चाहता है, आज वह खुलकर अपने मन की बात रख सकता है। साथ बाहर घूमने या डेट प्लान करने के योग बन रहे हैं।

कन्या (Virgo Love Horoscope Today)

किसी बात को लेकर लव पार्टनर से बहस हो सकती है, जिससे दूरी बढ़ने की आशंका है। अहंकार को किनारे रखकर बात सुलझाने का प्रयास करें। सॉरी कहना आज रिश्ते को बचा सकता है।

तुला (Libra Love Horoscope Today)

आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। लव पार्टनर आप पर शक कर सकता है। बेवजह के विवाद से बचें और रिश्ते को संभालने की कोशिश करें। उन्हें मनाने के लिए कोई उपहार देना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio Love Horoscope Today)

लव पार्टनर आज बाहर घूमने की ज़िद कर सकता है। कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद संभव हैं। शांत होकर बैठकर बात करें, तभी रिश्ता संतुलित रहेगा।

धनु (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज लव पार्टनर अपने प्यार का इज़हार कर सकता है। लंबे समय से दबे भाव आज सामने आ सकते हैं। साथ समय बिताएं, प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद शुभ है।

मकर (Capricorn Love Horoscope Today)

आज लव पार्टनर का व्यवहार कुछ रूखा रह सकता है। पारिवारिक कारणों से भी तनाव बन सकता है। संयम और समझदारी से काम लें, तभी रिश्ता बचा रहेगा।

कुंभ (Aquarius Love Horoscope Today)

लव पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे वह परेशान रहेंगे। आज उन्हें आपके सहयोग और भावनात्मक सहारे की ज़रूरत है। पुराने मतभेद समाप्त होंगे और रिश्ता मजबूत होगा।

मीन (Pisces Love Horoscope Today)

लव पार्टनर आज अपने दिल की कई बातें आपसे साझा कर सकता है। कुछ बातें आपको असहज कर सकती हैं, लेकिन संयम से काम लें। सोच-समझकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचे।

Trending News