Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या आज प्रमुख शहरों में कम हो गए हैं दाम? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV कच्चे तेल के दबाव में फिसला शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG सिलेंडर बुक करवाने की झंझट होगी खत्म, सरकार उठा रही है ये बड़ा कदम | Parmarth TV Kolkata: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, नौ लोगों की मौत, 6 घायल | Parmarth TV Gold and Silver Prices: एक ही दिन में 5,772 रुपए सस्ती हुई चांदी, 1,196 रुपए गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV 8th Pay Commission: 2.57 फिटमेंट फैक्टर फिर से लागू होने पर इतनी बढ़ जाएगी सैलरी | Parmarth TV अपने बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं सीनियर सिटीजन्स: Supreme Court | Parmarth TV Gold and Silver Prices: एक ही दिन में 5,772 रुपए सस्ती हुई चांदी, ,196 रुपए गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV LPG Cylinders: क्या आज कम हो गई हैं कीमतें? ये हैं प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV Donald Trump ने अब ईरान को लेकर अपने अधिकारियों को दे दिया है ये आदेश, विवादित मैप कर दिया पोस्ट | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 16 June 2026: मेष, वृषभ और मिथुन कुछ राशियों के लिए प्रेम संबंधों में बढ़ेगी नजदीकियां, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 16 June 2026: मेष, वृषभ और मिथुन कुछ राशियों के लिए प्रेम संबंधों में बढ़ेगी नजदीकियां, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। 16 जून 2026 का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से सभी राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आया है। कुछ राशियों के जातकों को अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा, तो कुछ को रिश्तों में चल रही गलतफहमियों और मतभेदों को दूर करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। कई राशियों के लिए पारिवारिक परिस्थितियां प्रेम जीवन को प्रभावित करेंगी, जबकि कुछ लोगों को अपने साथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। यदि आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आज भावनाओं को समझने और संवाद बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें।

जानिए सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

मेष – लव पार्टनर के साथ आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। आज आप दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद की स्थिति रहेगी। हालांकि, पारिवारिक लोगों के साथ आप तालमेल बैठाने में सफल होंगे। अपने पार्टनर के साथ आज आपकी दूरी बनी रह सकती है।

वृषभ – आज का दिन अपने लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा रहने वाला है। बहुत समय बाद आप दोनों साथ में समय व्यतीत करेंगे। आपका पार्टनर अपनी पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है। आज उन्हें आपके साथ की आवश्यकता रहेगी। ऐसे में आप दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन – लव पार्टनर के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप दोनों कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ आज का दिन शानदार व्यतीत करने वाले हैं। आपका पार्टनर आज आपको कोई उपहार दे सकता है।

कर्क – आज का दिन अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा व्यतीत होने वाला है। कुछ घरेलू कामों को लेकर आप अपने पार्टनर का साथ देंगे। फैमिली के लिए शॉपिंग करना और अन्य जरूरी काम आपकी जिम्मेदारी रह सकते हैं। आपका पार्टनर घरेलू कार्यों में आपका सहयोग ले सकता है।

सिंह – आज अपने लव पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक लोगों का आपकी पर्सनल लाइफ में हस्तक्षेप संबंधों को और बिगाड़ सकता है। अच्छा होगा कि अपने पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत करें और रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें।

कन्या – आज अपने लव पार्टनर से किसी भी प्रकार का हंसी-मजाक या प्रैंक करना आपको भारी पड़ सकता है। आपके पार्टनर का मूड ऑफ रह सकता है। ऐसे में किसी भी प्रकार का व्यवहार सोच-समझकर करें, अन्यथा आप दोनों के बीच बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

तुला – आज आपका लव पार्टनर आपसे कुछ महत्वपूर्ण बातों को लेकर चर्चा कर सकता है। पारिवारिक माहौल आपके पार्टनर के विरुद्ध बन सकता है। ऐसे में उन्हें आपके सहयोग और साथ की आवश्यकता रहेगी। आपका पार्टनर अपनी भावनाएं और समस्याएं आपसे साझा कर सकता है।

वृश्चिक – आज नाराज लव पार्टनर को मनाने में आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ बातों को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज है। ऐसे में उन्हें मनाने के लिए आप कोई अच्छा उपहार दे सकते हैं या उनके साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

धनु – आज लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। यह दिन आप दोनों के लिए खास रहने वाला है। मौज-मस्ती और खुशियों से भरा दिन व्यतीत होगा। आपका पार्टनर खुलकर आपके साथ समय बिताएगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मकर – आज आपका पार्टनर आपसे कुछ पारिवारिक बातों को लेकर चर्चा कर सकता है। ऐसे में उन्हें आपके सहयोग की आवश्यकता रहेगी। कुछ पारिवारिक मामलों को आप दोनों मिलकर सुलझाने में सफल होंगे। रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी।

कुंभ – आज आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आपके व्यवहार को लेकर वह परेशान रह सकता है। पार्टनर को समय न देना और अपनी बातें साझा न करना आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है। अच्छा होगा कि उनके साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

मीन – लव पार्टनर के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी फैमिली के लिए कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी गुड न्यूज दे सकता है, जिससे आप दोनों के बीच माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान के आगमन की सूचना भी मिल सकती है।

Trending News