Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 18 December 2025: वृृषभ सहित इन जातकों का रोमांटिक रहेगा दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Love Rashifal 18 December 2025: वृृषभ सहित इन जातकों का रोमांटिक रहेगा दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

धर्म डेस्क। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से मिलाजुला असर लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए रोमांस, आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, वहीं कुछ को वाणी और व्यवहार में संयम रखने की जरूरत रहेगी।

गलतफहमियां और छोटी-छोटी बातें विवाद का कारण बन सकती हैं, इसलिए खुलकर संवाद करना सबसे बेहतर उपाय रहेगा। जिन लोगों के रिश्तों में तनाव चल रहा है, उनके लिए आज सुलह और समझौते के योग बन रहे हैं। प्यार में धैर्य, भरोसा और संवेदनशीलता बनाए रखने से संबंध मजबूत होंगे।

वृषभ – आज आपका पार्टनर आपके साथ सहज और सुखद महसूस करेगा। दिन रोमांच से भरा रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपका साथी आपके प्रति आकर्षित रहेगा।

मिथुन – कुछ बातों को लेकर आज आपके और आपके लव पार्टनर के बीच विवाद हो सकता है, जिससे आपका मूड खराब रह सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए बैठकर शांतिपूर्वक समस्या का समाधान निकालें।

कर्क – आज आप अपने पार्टनर के साथ पिकनिक या बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम अनुकूल रहेगा, लेकिन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। कुल मिलाकर दिन अच्छा व्यतीत होगा।

सिंह – पारिवारिक दबाव के कारण आज आपका पार्टनर मानसिक रूप से परेशान रह सकता है। उनकी भावनाओं को समझें, ध्यान से उनकी बातें सुनें, तभी संबंधों में संतुलन बना रहेगा।

कन्या – आज आपका लव पार्टनर किसी बात को लेकर आपसे माफी मांग सकता है। लंबे समय से चले आ रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं। संबंधों को मजबूत बनाने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना आपके हित में रहेगा।

तुला – आज अपने पार्टनर से संभलकर बातचीत करें। आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है, जिससे वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें।

वृश्चिक – आज आप अपने लव पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। किसी बड़े विवाद में फंसने की संभावना है, इसलिए वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु – आज आपका पार्टनर अपने मन की बातें आपसे साझा कर सकता है। लंबे समय से मन में चल रही बातों के सामने आने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा।

मकर – आज आपका लव पार्टनर शॉपिंग या किसी खर्चीली गतिविधि के लिए कह सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। फिर भी आपको साथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा।

कुंभ – आज आपकी लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है। पार्टनर को आपके बारे में कोई गलत बात सुनने को मिल सकती है। समझदारी से स्थिति को संभालने का प्रयास करें।

मीन – आज का दिन मौसम के अनुरूप सुखद रहेगा। आप अपने साथी के साथ घर पर ही समय बिताकर आनंद लेंगे। लव पार्टनर के साथ दिन अच्छा व्यतीत होगा, भविष्य की योजना बना सकते है।

Trending News