Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 7 December: प्यार, रोमांस और तकरार… जानिए आज कैसा रहेगा आपका आपके पार्टनर के साथ रिश्ता

Aaj ka Love Rashifal 7 December: प्यार, रोमांस और तकरार… जानिए आज कैसा रहेगा आपका आपके पार्टनर के साथ रिश्ता

मेष (Aries Love Horoscope Today)

आज अपने लव पार्टनर से पुरानी बातों को लेकर बहस न करें, वरना संबंध में तनाव बढ़ सकता है। बैठकर शांत रूप से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।

वृषभ (Taurus Love Horoscope Today)

आज आपका पार्टनर आपसे कुछ खर्च करवा सकता है। उन्हें खुश करने के लिए आपको बाहर घूमाने ले जाना पड़ सकता है। आपकी जेब पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

मिथुन (Gemini Love Horoscope Today)

आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज़ दिख सकता है-शायद आपको छेड़ने के लिए ऐसा कर रहा हो। फिर भी उन्हें मनाना आपकी जिम्मेदारी है। आपका पार्टनर आपसे सम्मान की अपेक्षा रखता है, उनकी बातों को महत्व दें।

कर्क (Cancer Love Horoscope Today)

लव पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद आज खत्म हो सकते हैं। गलतफहमियों का निवारण होगा और पार्टनर आपको “सॉरी” भी कह सकता है। आप भी उनकी भावनाओं का सम्मान करें।

सिंह (Leo Love Horoscope Today)

आज का दिन रोमांस और मस्ती से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और कहीं लंबी ड्राइव या यात्रा की योजना भी बन सकती है। दिन खास रहने वाला है।

कन्या (Virgo Love Horoscope Today)

आज आपका पार्टनर आपको अधिक सम्मान देगा और पिछली गलतियों के लिए माफी मांग सकता है। वह रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश करेगा। बेहतर होगा आप भी उसकी भावनाओं को समझें।

तुला (Libra Love Horoscope Today)

आज का दिन संबंधों में कुछ तनाव ला सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अपने पार्टनर पर भरोसा रखें और समय का इंतज़ार करें।

वृश्चिक (Scorpio Love Horoscope Today)

आज आपका पार्टनर वह बात कह सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। मन की बातें खुलकर सामने आएंगी। पार्टनर आपकी हर बात को स्वीकार करने के लिए तैयार रहेगा।

धनु (Sagittarius Love Horoscope Today)

पुराने विवाद आज खत्म होने वाले हैं। आपका पार्टनर अपनी गलतियों के लिए शर्मिंदा होगा और आपसे माफी भी मांग सकता है। आपको उदार रहकर उनकी बात स्वीकार करनी चाहिए।

मकर (Capricorn Love Horoscope Today)

आज आप दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। इसके बाद आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। दिन खास रहेगा।

कुंभ (Aquarius Love Horoscope Today)

आज दिन अच्छा रहेगा, लेकिन पार्टनर से कोई बात छुपाना आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आपका पार्टनर मन की बात आपके सामने रख सकता है-उन्हें समझने की कोशिश करें।

मीन (Pisces Love Horoscope Today)

आज का दिन प्यार से भरा रहेगा। पार्टनर आपके प्रति अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। साथ में शॉपिंग या बाहर घूमने जाने के योग हैं। संबंध में मधुरता बनी रहेगी।

Trending News