Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 7 February 2026: जानिए Valentine week के पहले दिन कैसा रहेगा आपका लव लाइफ, बनेगी बात या होगी अनबन

Aaj ka Love Rashifal 7 February 2026: जानिए Valentine week के पहले दिन कैसा रहेगा आपका लव लाइफ, बनेगी बात या होगी अनबन

धर्म डेस्क, Aaj ka Love Rashifal 07 February 2026: आज के दिन ग्रहों के चाल का असर कुछ राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में मधुरता और नई शुरुआत लेकर आ सकती है, वहीं कुछ राशियों के जातकों के रिश्तों में गलतफहमियों और मनमुटाव रहने की संभावना है। आज का लव राशिफल आपको अपने रिश्ते को बेहतर ढंग से समझने और संभालने में मदद करेगा।

आज का लव राशिफल (Love Horoscope Today) यह बताता है कि यदि आप अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर उलझन महसूस कर रहे हैं, तो आज का दिन खुलकर बातचीत करने के लिए उपयुक्त है। वहीं जिन राशियों के लिए प्रेम के नए अवसर बन रहे हैं, उनके लिए यह दिन यादगार साबित हो सकता है।

मेष (Aries Love Horoscope Today)

आज संभव है कि आपका लव पार्टनर किसी बात को लेकर आपसे नाराज़ हो जाए। मनमुटाव और अनबन की स्थिति बन सकती है। ऐसे समय में तर्क-वितर्क से बचें और अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उनकी बातों को ध्यान से सुनना और संवाद को प्राथमिकता देना ही रिश्ते में मधुरता बनाए रखने का सबसे अच्छा उपाय होगा। समझदारी से लिया गया एक छोटा सा कदम आपके रिश्ते को फिर से मजबूत कर सकता है।

वृषभ (Taurus Love Horoscope Today)

आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद सुखद रहने वाला है। आपके व्यवहार से आपका पार्टनर खुश और संतुष्ट रहेगा। साथ में कहीं घूमने-फिरने या समय बिताने का योग बन सकता है। आज आपको अपने साथी का पूरा प्यार, सहयोग और अपनापन मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता और भी गहरा होगा।

मिथुन (Gemini Love Horoscope Today)

आज आप अपने लव पार्टनर को लेकर कुछ मानसिक उलझन महसूस कर सकते हैं। उनके कुछ व्यवहार आपको चिंतित कर सकते हैं और ऐसा भी लग सकता है कि वे आपसे कुछ बातें छुपा रहे हैं। जल्दबाज़ी में कोई निष्कर्ष निकालने से बचें। शांति और धैर्य के साथ बातचीत करेंगे तो गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।

कर्क (Cancer Love Horoscope Today)

आज आपके प्रेम जीवन में एक सकारात्मक मोड़ आ सकता है। संभव है कि आपका साथी अपनी किसी गलती के लिए आपसे माफी मांगे। यह रिश्ते को नई शुरुआत देने का बेहतरीन अवसर है। पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ें। आज आपको अपने साथी से भरपूर प्रेम, स्नेह और सम्मान मिलने की संभावना है।

सिंह (Leo Love Horoscope Today)

आज आपको अपने लव पार्टनर से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है जो आपको विचलित कर दे। किसी बात को लेकर शंका या भ्रम उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा कि मन में बात दबाने के बजाय खुलकर संवाद करें। ईमानदार बातचीत से रिश्ते में पारदर्शिता आएगी।

कन्या (Virgo Love Horoscope Today)

आज प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास देखने को मिल सकती है। आपके प्रिय का व्यवहार आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है। ऐसा महसूस हो सकता है कि वे आपकी भावनाओं को समझ नहीं पा रहे हैं। इस स्थिति में धैर्य रखना और कुछ बातों को नजरअंदाज करना ही समझदारी होगी।

तुला (Libra Love Horoscope Today)

आज आपके प्रेम साथी किसी बात पर आपसे नाराज़ हो सकते हैं। संभव है कि किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से गलतफहमी उत्पन्न हुई हो। रिश्ते को बचाने के लिए अपने साथी को समय दें और शांत मन से बातचीत करें। आपकी समझदारी स्थिति को संभाल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio Love Horoscope Today)

आज आपके प्रेम जीवन में एक बेहद खास और यादगार मोड़ आ सकता है। आपका प्रिय आपकी भावनाओं की गहराई को समझेगा। संभव है कि वह आज आपके साथ जीवन भर का साथ निभाने का इरादा जाहिर करे। यह दिन प्रेम और खुशियों से भरा रहेगा।

धनु (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज आपके रिश्ते में थोड़ी दूरी या तनाव महसूस हो सकता है। ऐसा लग सकता है कि आपके साथी का ध्यान आपसे हट रहा है। इस स्थिति को संभालने के लिए उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। रोमांटिक डिनर या छोटी यात्रा रिश्ते में फिर से गर्माहट ला सकती है।

मकर (Capricorn Love Horoscope Today)

आज आपके प्रेम संबंध में हल्की खटास रह सकती है। आपका प्रिय किसी बात से नाराज़ हो सकता है। उन्हें मनाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। एक छोटा सा सरप्राइज़ या स्नेह भरे शब्द रिश्ते में संतुलन ला सकते हैं।

कुंभ (Aquarius Love Horoscope Today)

आज प्रेम जीवन में कुछ अप्रत्याशित परेशानियां सामने आ सकती हैं। आपके किसी राज या व्यवहार से साथी आहत हो सकता है। सोच-समझकर कदम उठाएं। ईमानदारी और स्पष्टता ही रिश्ते को संभाल सकती है।

मीन (Pisces Love Horoscope Today)

आज आपके प्रेम जीवन में खुशियों की बहार रहेगी। आप और आपका साथी साथ में समय बिताकर हर पल का आनंद लेंगे। लंबी ड्राइव या रोमांटिक बातचीत के योग हैं। संभव है कि आज आपका साथी अपने दिल की बात कह दे।

Trending News