Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 8 December: पार्टनरशिप, भावनाएं और रिश्तों में उतार-चढ़ाव, जानिए कैसी रहेगी आज आपकी लव-लाइफ

Aaj ka Love Rashifal 8 December: पार्टनरशिप, भावनाएं और रिश्तों में उतार-चढ़ाव, जानिए कैसी रहेगी आज आपकी लव-लाइफ

मेष (Aries Love Horoscope Today)

प्यार में बहुत सावधानी की जरूरत है। आपका साथी आपकी किसी बात से नाराज़ है। दूरी बढ़ सकती है, इसलिए अपनी कमियों को समझें और पार्टनर को मनाने की पूरी कोशिश करें।

वृषभ (Taurus Love Horoscope Today)

आज पार्टनर की बातों को अनदेखा करना मुश्किलें बढ़ा सकता है। उनकी बातों पर ध्यान दें और साथ समय बिताएं। बदले में आपको उनसे कुछ अच्छी बातें सुनने को मिलेंगी।

मिथुन (Gemini Love Horoscope Today)

आपका साथी अपने व्यवहार के लिए माफी मांग सकता है। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। आज आप दोनों मिलकर अच्छा समय बिताएंगे। पार्टनर की भावनाओं को महत्व दें।

कर्क (Cancer Love Horoscope Today)

कुछ बातों को लेकर आज आपसी मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा वाणी पर नियंत्रण रखें और अपने साथी की बातों के साथ-साथ उनके परिवार की भावनाओं को भी समझें।

सिंह (Leo Love Horoscope Today)

आज आपका पार्टनर आपसे कोई गिफ्ट मांग सकता है। उनका मूड खुश रहेगा। दोनों मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं। दिन शानदार रहने वाला है।

कन्या (Virgo Love Horoscope Today)

आपका पार्टनर आज परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको मजबूर कर सकता है, जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आज निर्णय सोच-समझकर लें।

तुला (Libra Love Horoscope Today)

आज प्यार में अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच गलतफहमी पैदा कर सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझें।

वृश्चिक (Scorpio Love Horoscope Today)

आज का दिन प्रेम में सुधार का दिन है। पुराने मतभेद खत्म होंगे और एक नई शुरुआत होगी। आज कोई भी विवादित बात करने से बचें, प्यार और समझदारी से आगे बढ़ें।

धनु (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज आपका पार्टनर अपने मन की बात आपसे साझा करेगा। जो दूरी आप दोनों के बीच थी, वह कम होगी। साथ मिलकर अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मकर (Capricorn Love Horoscope Today)

आपका साथी आज आपसे नाराज़ हो सकता है। शायद उन्हें आपके बारे में गलत जानकारी मिली हो। विवाद को बढ़ने न दें, बैठकर शांत मन से बात करें और समस्या का हल खोजें।

कुंभ (Aquarius Love Horoscope Today)

आपके लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आपका पार्टनर आपके मन के अनुसार व्यवहार करेगा। दोनों मिलकर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और समय अच्छा बीतेगा।

मीन (Pisces Love Horoscope Today)

आज अपने लव पार्टनर की बातों को विशेष महत्व दें। किसी भी मज़ाक से पहले उनके मूड को समझें। लापरवाही से आपका साथी नाराज़ हो सकता है, इसलिए संयम और समझदारी रखें।

Trending News