Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 06 Novmber 2024: परिवार के साथ समय बिताने का मिलेगा मौका, व्यापार में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 Novmber 2024: परिवार के साथ समय बिताने का मिलेगा मौका, व्यापार में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

06 नवंबर 2024 का दिन विभिन्न राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। मेष और वृषभ राशि में कठिनाइयां आ सकती हैं, जबकि मिथुन, कर्क, तुला और वृश्चिक के लिए लाभकारी समय है। सिंह और धनु को सतर्क रहना होगा। सभी 12 राशियों हाल जानने के लिए पढ़ें राशिफल…

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 06 Nov 2024 07:20:33 AM (IST)

Updated Date: Wed, 06 Nov 2024 07:31:10 AM (IST)

पढ़ें आज का राशिफल।

HighLights

  1. मेष: पारिवारिक मतभेद संभव है।
  2. मिथुन: परिवार के साथ समय बिताएं।
  3. कर्क: परिवारिक निर्णय फायदेमंद होंगे।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 06 November 2024: बुधवार को सभी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। जहां कुछ राशियों के जातकों को व्यापार में लाभ होगा, ,तो कुछ को नुकसान का सामना भी कर सकते हैं। आइए, जानते हैं हर राशि के लिए आज का राशिफल…

मेष (Aries)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद कर सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से बचें।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में किसी नए कार्य को शुरू करने से बचें, क्योंकि उसमें नुकसान हो सकता है। परिवार में पत्नी से या भाई-भतीजे से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं होगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ की संभावना है। कोई नया कार्य भी शुरू किया जा सकता है।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको किसी विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है। बाहर यात्रा करने का भी योग बन रहा है। व्यापार में नए आय के स्रोत खुलेंगे। परिवार के लिए फायदेमंद फैसला ले सकते हैं।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का मन आज अशांत रहेगा। अज्ञात भय आपके मन को घेर सकता है। व्यापार में भी घाटा हो सकता है। किसी के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में नहीं रहेगा।

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जिस कार्य को आप लंबे समय से टाल रहे थे। वह आज किसी खास व्यक्ति के सहयोग से पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज कुछ उलझनें हो सकती हैं। आपको किसी षड्यंत्र का शिकार बनने का डर हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और स्वास्थ्य में गिरावट भी हो सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिये सोच-समझ कर कदम बढ़ाएं।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा अशांत रहेगा। आपको किसी अपने से दुखद समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। मन में निराशा और तनाव हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। व्यापार में किसी खास व्यक्ति से बड़ा फायदा हो सकता है।

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आप जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार में बड़ा फायदा होगा। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से बचें।

Trending News