Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 08 November 2024: परिवार व समाज में मिलेगा सम्मान, स्वास्थ्य होगा ठीक, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 08 November 2024: परिवार व समाज में मिलेगा सम्मान, स्वास्थ्य होगा ठीक, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग-दौड़ का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं। कुछ राशियों में यात्रा, लाभ और सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं, जबकि कुछ को आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 08 Nov 2024 06:00:00 AM (IST)

Updated Date: Fri, 08 Nov 2024 06:00:00 AM (IST)

जानें 12 राशियों का पूरा हाल।

HighLights

  1. वृषभ- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह।
  2. सिंह- परिवार के साथ यात्रा के योग होंगे।
  3. मीन- व्यापार में बदलाव का समय है।

धर्म डेस्क, इंदौर। आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग-दौड़ का सामना करना पड़ सकता है। कुछ को स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि हर राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको लाभ मिलेगा। परिवार में सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यों के आयोजन के भी योग बन सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है और बड़ा लेन-देन न करने की सलाह दी जाती है। वाणी पर संयम रखें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। व्यापार में नया कार्य शुरू न करें और किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन की संभावना है। आप व्यापार में लाभ कमा सकते हैं और नई पार्टनरशिप भी शुरू कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशी का रहेगा। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और परिवार में शादी-ब्याह के आयोजन के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपके मन में किसी परिचित के व्यवहार को लेकर खिन्नता हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने से बचें और कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कामकाजी दबाव की वजह से आपको बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई नया कार्य शुरू न करें और वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं और स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में नई साझेदारी शुरू हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और सामाजिक क्षेत्र में अच्छे लोग आपका साथ देंगे। व्यापार में नई कार्य योजनाएं बन सकती हैं और परिवार आपके निर्णयों में सहयोग करेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। यदि आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि हो सकती है और मन अशांत रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन में सतर्कता बरतें। व्यापार में किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप मानसिक रूप से संतुष्ट महसूस करेंगे। व्यापार में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य आपके निर्णय का विरोध कर सकते हैं।

Trending News