Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: रुके हुए कार्य बनेंगे, समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: रुके हुए कार्य बनेंगे, समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन विभिन्न राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों को व्यापार में लाभ और खुशियां मिल सकती हैं। कुछ को सावधानी और समन्वय की आवश्यकता है। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें और परिवार में किसी भी विवाद से बचें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 12 Nov 2024 06:00:00 AM (IST)

Updated Date: Tue, 12 Nov 2024 06:00:02 AM (IST)

12 नवंबर को कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

HighLights

  1. मेष राशि: व्यापार में नुकसान हो सकता है।
  2. वृषभ राशि: नए कार्य में सफलता मिलेगी।
  3. मिथुन राशि: यात्रा में सावधानी बरतें।

धर्म डेस्क, इंदौर। आज मंगलवार 12 नवंबर 2024 का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के जातकों का दिन अच्छे अवसरों के साथ बितेगा, वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दिन के लिए विभिन्न राशियों के जातकों को अलग-अलग तरह के संकेत मिल रहे हैं। आइए, जानते हैं आज का राशिफल।

मेष (Aries) दैनिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आप किसी कार्य में थोड़ी परेशानी का सामना कर सकते हैं। व्यापार में भी नुकसान होने की संभावना है, इसलिये किसी बड़े निवेश से बचें। अपने व्यापारिक पार्टनर से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि उनके कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, क्योंकि बेवजह की बातें आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

वृषभ (Taurus) दैनिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आज उसका अच्छा मुहूर्त है। व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है, खासतौर पर यदि आप किसी पार्टनर के साथ साझेदारी करते हैं। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दिन का समग्र परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।

मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको आज बाहर यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन यात्रा के दौरान अपनी वस्तुओं की रक्षा करें। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है और मौसमी बीमारियां आपको प्रभावित कर सकती हैं। व्यापार में निवेश करने से बचें। परिवार में पत्नी और बच्चों से मनमुटाव हो सकता है, इसलिये भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।

कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवर्तन का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलते हैं, तो आपका रुका हुआ कार्य आगे बढ़ सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार में किसी प्रियजन का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसलिये उनका ख्याल रखें।

सिंह (Leo) दैनिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का है। यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो धन की सुरक्षा का खास ध्यान रखें क्योंकि चोरी की संभावना हो सकती है। व्यापार में किसी बड़े ऑफर का विचार करें, लेकिन निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। परिवार में आपसी विवाद हो सकते हैं, जो मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं।

कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में बड़े लाभ का संकेत दे रहा है। आप बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं और इसका परिणाम सकारात्मक होगा। प्रॉपर्टी आदि खरीदने का विचार हो सकता है, जो आपके लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि मौसमी बीमारियां आपके परिवार को प्रभावित कर सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं को हल करने के लिए आपको बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

तुला (Libra) दैनिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज किसी नए कार्य की शुरुआत में रुकावट आ सकती है। यदि आप शेयर मार्केट या अन्य निवेश संबंधी कार्यों में लगे हैं, तो आज निवेश से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि मौसमी परिवर्तन से परेशानी हो सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ी परेशानी वाला हो सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन उसमें कुछ कठिनाइयों का सामना भी हो सकता है। व्यापार में साझेदारों से सतर्क रहें और किसी भी बड़े निर्णय से बचें। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।

धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप लंबी यात्रा पर निकलने वाले हैं, तो सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं और कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और किसी नए कार्य की योजना भी बन सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद होगी।

मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ आप प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में माहौल खुशहाल रहेगा और मांगलिक कार्यों के होने के योग बन सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि कोई छोटी दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, लेकिन व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मीन (Pisces) दैनिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी कठिनाइयों के साथ आएगा। आपके प्रयासों में रुकावट आ सकती है और कार्यक्षेत्र में विरोधी आपकी योजनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापार में भी गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिये किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करें।

Trending News