14 नवंबर का दिन राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मेष और सिंह को विवाद और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना हो सकता है। वृषभ, मकर और मीन को आर्थिक चुनौतियां मिल सकती हैं। पढ़ें सभी 12 राशियों का पूरा हाल।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 14 Nov 2024 06:55:00 AM (IST)
Updated Date: Thu, 14 Nov 2024 06:55:12 AM (IST)
HighLights
- मेष: स्वास्थ्य और व्यापार में उतार-चढ़ाव।
- वृषभ: आर्थिक स्थिति हो सकती है खराब।
- मिथुन: व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
धर्म डेस्क, इंदौर। 14 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। कुछ राशि के जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। कुछ यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। कई राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आइए, आज का राशिफल जानते हैं।
मेष (Aries) दैनिक राशिफल
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में नुकसान का सामना हो सकता है, जिससे विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और शांत रहें।
वृषभ (Taurus) दैनिक राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके द्वारा सोचे गए कार्य पूरे होंगे, लेकिन स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार में आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है, लेकिन आप अपने धैर्य से इसका सामना करेंगे।
मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के कारण खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल
आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कोई परेशानी नहीं होगी। व्यापार में लाभ होगा और किसी विशेष व्यक्ति से बड़ा अवसर मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह (Leo) दैनिक राशिफल
आज के दिन कोई विवाद खड़ा हो सकता है। लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल
आज आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और वाद-विवाद से बचें।
तुला (Libra) दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा और घर में शांति का माहौल रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल
आज आपको अपनों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में धोखा मिलने की संभावना है। नया कार्य शुरू करने से बचें और उधारी से दूर रहें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। धैर्य से काम लें।
धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। नया कार्य शुरू करने का समय अनुकूल नहीं है। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा, लेकिन किसी प्रियजन से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद से बचें और संयम बनाए रखें।
कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आप परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान या वाहन खरीदने का मन बन सकता है। आपका सम्मान बढ़ेगा।
मीन (Pisces) दैनिक राशिफल
आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। कोई नया कार्य जो आप शुरू करना चाहते हैं, उसमें विरोध का सामना कर सकते हैं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। संयम रखें और वाद-विवाद से बचें।







