Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 17 Novmber 2024: व्यापार को बढ़ानें में मिलेगी मदद, परिवार में रहेंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 Novmber 2024: व्यापार को बढ़ानें में मिलेगी मदद, परिवार में रहेंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

आज 17 नवंबर 2024 का दिन विभिन्न राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे, जबकि वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ के लिए चुनौतियां हो सकती हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 17 Nov 2024 07:15:03 AM (IST)

Updated Date: Sun, 17 Nov 2024 07:15:03 AM (IST)

12 राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा आज का दिन।

धर्म डेस्क, इंदौर। आज 17 नवंबर 2024 रविवार का दिन सभी राशियों के लिए काफी शुभ और समृद्धि लेकर आएगा। खासकर व्यापार, परिवार और यात्रा के मामलों में आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपने शरीर को स्वस्थ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज सफलता मिल सकती है। व्यापार में अपनों से आर्थिक मदद मिलेगी। इसके साथ ही परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का अवसर भी मिलेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

वृषभ (Taurus)

आज आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में। इससे स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। व्यापार में साझेदारों से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि धोखा हो सकता है।

मिथुन (Gemini)

आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराना विवाद फिर से उभर सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं, तो आज जोखिम से बचें।

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए अहम रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, लेकिन मित्रों और सहयोगियों से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

सिंह (Leo)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। किसी खास कार्य के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो वह सफल होगा। न्यायालय में चल रहे मामलों में आपको विजय मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या (Virgo)

आज आपका दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। काम के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है, इसलिए यात्रा करते समय सावधान रहें। वाहन का प्रयोग भी ध्यान से करें। किसी से झगड़ा भी हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें।

तुला (Libra)

आज आपको वाहन चलाने या लंबी यात्रा पर जाने में सतर्क रहना होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे मानसिक चिंता होगी। व्यापार में सहयोगियों से संबंधों में खटास आ सकती है, जिससे नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, और इसमें आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (Sagittarius)

आज आप किसी नया वाहन या घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। परिवार से मित्रों का सहयोग मिलेगा और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

मकर (Capricorn)

आज आपको दुखद समाचार मिल सकता है। परिवार या मित्रों में से किसी का खोना हो सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के कारण सेहत का ध्यान रखें और खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न लें। उधार का लेन-देन करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन (Pisces)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र में कोई नया बड़ा अवसर मिल सकता है। पार्टनरशिप में बड़ी डील हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। पत्नी और बच्चों से चल रहा मतभेद भी समाप्त होगा।

Trending News