Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 25 February 2025: इन राशियों को जीवन में होगा चमत्कार, जॉब में होगा प्रमोशन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2025: इन राशियों को जीवन में होगा चमत्कार, जॉब में होगा प्रमोशन, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन राशियों के लिए मिश्रित रहेगा। कुछ राशियों के लिए यह दिन नए अवसरों और सफलता का रहेगा, तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य, पारिवारिक मामलों और व्यापार में संतुलन बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 25 Feb 2025 06:44:40 AM (IST)

Updated Date: Tue, 25 Feb 2025 06:45:56 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष: नया काम शुरू
  2. वृषभ: साझेदारी से लाभ
  3. मिथुन: सतर्क रहें

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal: 25 फरवरी 2025 प्रदोष व्रत का दिन महादेव की कृपा से सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन कुछ राशियों के परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, जबकि कुछ राशि के जातक नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। जानिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा:

मेष राशि (Aries)

  • आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। काम के क्षेत्र में कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है।
  • व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

  • आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी का लाभ मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • हालांकि, परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर भी जाना पड़ सकता है। कुल मिलाकर दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

  • आज का दिन आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं और व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह दी जाती है।
  • व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें और आर्थिक जोखिम से बचें। परिवार के लोगों से मतभेद हो सकते हैं और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer)

  • आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें। खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है, इसलिए सोच-समझ कर कदम बढ़ाएं।
  • किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए हर निर्णय में सतर्कता बरतें। नए काम की शुरुआत करने से पहले विचार करें।

सिंह राशि (Leo)

  • आज आपके पुराने रुके काम पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
  • पत्नी का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। नए काम की शुरुआत में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जो लाभकारी साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo)

  • आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
  • व्यापार में नए काम की शुरुआत से लाभ के अच्छे संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आपका दिन सकारात्मक रहेगा।

तुला राशि (Libra)

  • आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। खानपान पर नियंत्रण रखें और कहीं बाहर जाने से बचें। किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें, क्योंकि यह बाद में मुश्किलें पैदा कर सकता है।
  • व्यापार में पुराने सहयोगी पार्टनर के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए वाद-विवाद से दूर रहें और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • आज के दिन स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट हो सकती है। किसी काम के चलते लंबी यात्रा भी हो सकती है।
  • परिवार के किसी सदस्य के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधान रहें और शांतिपूर्वक काम करें। आप किसी विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए ज्यादा सतर्क रहें।

धनु राशि (Sagittarius)

  • आपका मन आज धार्मिक यात्रा की ओर आकर्षित हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और आपके मन में आध्यात्मिकता की भावना जाग्रत रहेगी।
  • हालांकि, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन आप किसी नए वाहन या मकान के बारे में सोच सकते हैं। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

  • आज आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं और स्वास्थ्य में भी राहत महसूस करेंगे। घर में प्रेम और सहयोग का माहौल रहेगा।
  • परिवार के साथ मिलकर नया काम शुरू करने का भी अवसर मिलेगा। व्यापार में नए काम की शुरुआत से लाभ के संकेत मिल सकते हैं। आपका दिन खुशहाल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

  • आज आप स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।
  • यदि आप वाद-विवाद में फंसते हैं, तो आपको अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।

मीन राशि (Pisces)

  • आज वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें, क्योंकि परिवार या समाज में किसी व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है।
  • घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
Trending News