आज का दिन विभिन्न राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कर्क राशि वालों का सोचा हुआ काम पूरा होगा। सिंह राशि वालों के परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कन्या राशि वालों को आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी जरूरी काम से बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 14 Dec 2024 06:31:00 AM (IST)
Updated Date: Sat, 14 Dec 2024 07:05:18 AM (IST)
HighLights
- मेष राशि वालों को हर काम में परिवार का सहयोग मिलेगा।
- वृषभ राशि वालों का आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा।
- मिथुन राशि वालों का सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal Dec 14, 2024)। आज दिनांक 14 दिसंबर 2024, शनिवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत मार्गशीर्ष, मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष और तिथि त्रयोदशी है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से आज छुटकारा मिलेगा। हर काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में कर सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। किसी से व्यर्थ के विवाद में न उलझें। आपका मन अशांत रहेगा। आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। इसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है। बिजनेस में मन-मुताबिक फायदा नहीं होगा। सहयोगी और परिजन के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा परिवर्तन न करें। हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचा हुआ काम पूरा होगा। पुराने का भी पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन शानदार रहेगा। जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें बड़ा ऑफर मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस में भी कोई बड़ी डील मिल सकती है। आर्थिक रूप से बड़ा फायदा होगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जो फायदा देगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी जरूरी काम से बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन संभलकर चलाएं। व्यापार में संभलकर फैसले करें। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। परिवार में किसी अपने की सेहत को लेकर बुरी खबर मिल सकती है। परिजन से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। आज कोई नया काम शुरू न करें। अपनी प्लानिंग को और पुख्ता बनाएं। अच्छी नौकरी की कोशिश आज खत्म होगी। बड़ी कंपनी से बड़ा ऑफर मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन बहुत अच्छा है। जो काम सोचेंगे, वह पूरा होगा। उम्मीद से बढ़कर सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से सफलता के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। इसलिए अपने आंख-कान खुले रखें। बिजनेस में हानि उठानी पड़ सकती है। ऑफिस में बॉस के साथ पंगा हो सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। किसी कोर्ट केस में फंस सकते हैं। इसलिए विवाद में न पड़ें। बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी आपके खिलाफ बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं। किसी पर भरोसा न करें। वाणी पर संयम रखेंगे, तो हर काम सफल होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिजन और दोस्तों को भरपूर सहयोग मिलेगा। काम सफल होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विवाह के प्रस्ताव मिलने के बाद मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।







