Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal Nov 1, 2024: वृषभ राशि वालों को हर काम में मिलेगी सफलता, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Nov 1, 2024: वृषभ राशि वालों को हर काम में मिलेगी सफलता, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

आज का दिन विभिन्न राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी, तो कुछ को हर कदम पर संभलकर चलना होगा। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 01 Nov 2024 06:50:00 AM (IST)

Updated Date: Fri, 01 Nov 2024 06:50:23 AM (IST)

1 नवंबर 2024, शुक्रवार का राशिफल

HighLights

  1. कर्क राशि वालों की आय के स्रोत बढ़ेंगे।
  2. कन्या राशि वाले वाणी पर संयम रखें।
  3. मीन वालों को बिजनेस में नया कार्य मिलेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal 1 Nov 2024)। आज दिनांक 1 नवंबर, शुक्रवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत आश्विन, मास पूर्णिमांत कार्तिक और तिथि अमावस्या है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में सोच समझकर फैसला लें। सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। वाणी पर संयम रखें। विरोधी वर्ग सक्रिय हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। माता-पिता की सेवा करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बाहर घूमने की योजना बन सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम करना शुरू करने की प्लानिंग है, तो दिन उत्तम है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। जिस खास कार्य के लिए पिछले दिनों से कोशिश कर रहे थे, वो आज पूरा होगा। आज लिया गया फैसला भविष्य में बड़ा लाभ देगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी में निवेश पर फैसला ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा फलदायी रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको सफलता मिलेगी। बिजनेस में नया काम मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आगे चलकर बड़ा फायदा होगा। आर्थिक सम्पन्नता बढ़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी खास काम से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन का सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यापार में बड़ा निवेश ना करें। नुकसान होने की आशंका है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा है। आपके अच्छे काम की तारीफ सब दूर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी खास काम की शुरुआत कर सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। खान-पान पर कंट्रोल नहीं रखना भारी पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आज आपको अपने मन की बात बताएगा। ध्यान पूर्वक सुने और ध्यान दे। इससे आपस में प्यार बढ़ेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शादी-विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगी या ऑफिस में पार्टनर से वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आप बीते दिनों से जिस कार्य के लिए प्रयासरत हैं, आज वो कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन संभलकर चलने के लिए जरूरी है। छोटी-सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। परिवार में कोई आकस्मिक घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज अलर्ट रहना जरूरी है। पार्टनर आप पर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा ना करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। माता-पिता की सेवा करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में कोई नया बड़ा कार्य मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी-बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

Trending News