विभिन्न राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी स्थिति में सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। माता-पिता की सेवा करने से तत्काल फल मिलेगा। सिंह राशि वालों के परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 10 Nov 2024 06:02:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 10 Nov 2024 06:02:35 AM (IST)
HighLights
- मेष: नए काम की प्लानिंग सफल होगी।
- वृषभ: आज का दिन बहुत अच्छा गुजरेगा।
- मिथुन: खास काम से यात्रा करना पड़ सकेगी।
धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal Nov 10, 2024)। आज दिनांक 10 नवंबर 2024, रविवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत कार्तिक, मास पूर्णिमांत कार्तिक और तिथि नवमी है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का दिन शानदार रहेगा। वो महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, जिसके लिए पिछले दिनों से प्लानिंग चल रही थी। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर के जरिए आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
.jpg)
किसी खास काम के लिए यात्रा करना पड़ सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी अपने की सेहत बिगड़ने से आप चिंतित रह सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा रिस्क ना उठाएं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
.jpg)
आज व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। काम ज्यादा रहने से थकावट होगी। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इससे आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ होगा। परिवार में मतभेद दूर होंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
.jpg)
आज मानसिक रूप से उलझन महसूस रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि आप अपनी समझदारी से हल निकाल लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा नया निवेश कर सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
.jpg)
आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी के प्रयास में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर मिल सकती है। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
.jpg)
आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य ना होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचा हुआ हर काम पूरा होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज जीवन में कोई खास व्यक्ति आएगा, जिसके आने वाले दिनों में बड़ा आर्थिक लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। सेहत में सुधार महसूस होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट केस में जीत मिलेगी। नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
.jpg)
आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों और परिवार के लोगों से आर्थिक मदद मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा व व्यापार व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परिवार में पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
.jpg)
आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में बॉस से मतभेद बढ़ने से परेशानी हो सकती है। आज आप बाहर की यात्रा पर जाएं तो वाहन का प्रयोग संभाल कर करें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी परिचित की मदद से बड़ा काम मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पत्नी व बच्चो के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा।







