Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Amla Navami Date Time 2024: रवि तथा शिव वास योग में 10 नवंबर को मनेगी आंवला नवमी… जानिए शुभ मुहूर्त, व्रत, पूजा विधि समेत सब कुछ

Amla Navami Date Time 2024: रवि तथा शिव वास योग में 10 नवंबर को मनेगी आंवला नवमी… जानिए शुभ मुहूर्त, व्रत, पूजा विधि समेत सब कुछ

सनातन धर्म में आंवला नवमी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि आंवला नवमी का व्रत और पूजन करने जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इस दिन श्री विष्णु, शिव और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा की जाती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 08 Nov 2024 10:39:20 AM (IST)

Updated Date: Fri, 08 Nov 2024 10:40:57 AM (IST)

आंवला नवमी पर भोजन बनाकर आंवले के पेड़ के नीचे सपरिवार खाने का विशेष महत्व है।

HighLights

  1. कार्तिक में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आयोजन
  2. आंवला नवमी पर होती है आंवले के पेड़ की पूजा
  3. अक्षय आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है

धर्म डेस्क, इंदौर। रवि योग एवं शिव वास योग में 10 नवंबर रविवार को अक्षय आंवला नवमी का पर्व मनाया जायेगा। इस दिन आंवला के पेड़ की पूजा अर्चना करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। भगवान विष्णु, शिव और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय आंवला नवमी भी कहते हैं। अगर आप जीवन में परेशानी या संकटों से जूझ रहे हैं तो आंवला नवमी पर व्रत और पूजन कर इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

अक्षय आंवला नवमी पर शुभ योग

  • आंवला नवमी पर दुर्लभ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग 11 नवंबर को देर रात एक बजकर 42 मिनट तक है। साधक प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद विधिपूर्वक आंवला पेड़ की पूजा कर सकते हैं।
  • इस शुभ अवसर पर रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा नवमी तिथि तक दुर्लभ शिव वास योग का संयोग बन रहा है। इन योग में आंवला पेड़ की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

naidunia_image

अक्षय नवमी पर शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 9 नवंबर को देर रात 10 बजकर 45 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 10 नवंबर को रात नौ बजकर एक मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है। ऐसे में अक्षय नवमी का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा।

अक्षय नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

  • 10 नवंबर को सुबह छह बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर पांच मिनट तक रहेगा। इसके अलावा भी कई शुभ योग और मुहूर्त बन रहे हैं।
  • इनमें अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजर 32 मिनट तक रहेगा। वहीं तीसरा शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजकर 33 मिनट से दो बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

naidunia_image

अक्षय आंवला नवमी पर व्रत और पूजा विधि

आंवला नवमी पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। इसके बाद हाथ में जल, अक्षत यानी चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प करे।किसी भी शुभ मुहूर्त में आंवला वृक्ष की पूजा करें। इस दौरान माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।

इसके बाद हल्दी, कुमकुम, फल-फूल आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाएं। आंवला वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें। इसके बाद आंवले के वृक्ष में कच्चा सूत या मौली लपेटते हुए आठ बार परिक्रमा करें। इस दौरान माता रानी से मनोकामना मांगे, जो जल्द ही पूर्ण हों।

Trending News