Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Baikunth Chaturdashi 2024: बैकुंठ चतुदर्शी को भगवान श्रीहरिहर भक्तों देंगे दर्शन

Baikunth Chaturdashi 2024: बैकुंठ चतुदर्शी को भगवान श्रीहरिहर भक्तों देंगे दर्शन

श्रीहरिहर के कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुदर्शी (बैकुंट चतुदर्शी) को दर्शनों का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता हैं बैकुंठ चतुदर्शी को एक साथ श्री हरि और भगवान शिव के एक साथ दर्शन करने से हर मनोकामना पूर्ण होने के साथ पर लोकगमन पर वैंकुट की प्राप्ति होती है। बैकुंठ श्रीविष्णु व माता लक्ष्मी का निवास माना जाता है।

By Jogendra Sen

Publish Date: Sat, 09 Nov 2024 01:56:17 PM (IST)

Updated Date: Sat, 09 Nov 2024 01:56:17 PM (IST)

मंदिर में विराजे भगवान हरिहर।

HighLights

  1. शहर की सूबे की गोठ पर है प्रदेश का एक मात्र हरिहर मंदिर
  2. भगवान श्रीहरिहर का मंदिर ढाई सौ वर्ष प्राचीन माना जाता है
  3. श्रीहरिहर मंदिर के पट केवल बैकुंठ चतुदर्शी को खोलते हैं

ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। सूबे की गोठ नई सड़क पर प्रदेश का एक मात्र हरिहर मंदिर हैं।यह श्री हरि व देवाधिदेव महादेव एक ही विग्रह में विराजमान हैं। यह मंदिर ढाई सौ वर्ष प्राचीन माना जाता है। यह विग्रह स्वयं भू प्रकट है। श्रीहरिहर के कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुदर्शी (बैकुंट चतुदर्शी) को दर्शनों का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता हैं बैकुंठ चतुदर्शी को एक साथ श्री हरि और भगवान शिव के एक साथ दर्शन करने से हर मनोकामना पूर्ण होने के साथ पर लोकगमन पर वैंकुट की प्राप्ति होती है। बैकुंठ श्रीविष्णु व माता लक्ष्मी का निवास माना जाता है।

सालभर खुलते हैं पट, सेवा होती है

मंदिर के पुजारी दिलीप पराडकर ने बताया कि यह भ्रांति गलत है कि श्री हरि-हर मंदिर के पट केवल बैकुंठ चतुदर्शी को खोलते हैं।इस मंदिर के 12 माह पट खुले रहते हैं और श्रीहरि-हर की परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना होती है। बैकुंठ चतुदर्शी को श्रीहरिहर का प्रकाट्योत्सव परंपरागत रूप से मनाया जाता है। इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां श्री हरि-हर के दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि श्री हरि के भस्मासुर का अंत करने के बाद भगवान शिव श्री विष्णु से भेंट करने के लिए बैकुंठ चतुदर्शी को आये थे। तभी से यह उत्सव मनाया जाता है। यहां श्रद्धालु भोग दीपावली पर बने पकवान गुजिया व पपड़ी का लगाते हैं।

अपने घर की मनोकामना पूर्ण होती है

बैकुंठ चतुदर्शी करने के लिए आने वाले श्रद्धालु मंदिर आसपास रखे ईट-पत्थर से दो से तीन मंजिल का मकान बनाते हैं और उसमें दीपक जलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां पत्थरों से प्रतीकात्मक मकान बनाने से अगली बैकुंठ चतुदर्शी तक स्वयं का घर बनने की मनोकामना पूर्ण होती है।इसी विश्वास के साथ यह लोग मकान बनाते हैं।इसके साथ ही बैकुंठ चतुदर्शी को दर्शन मात्र से हर मनोकानना पूर्ण होने के साथ बैकुंठ लोक प्राप्ति होती है।

बैकुंठ चतुदर्शी को होता है आलोकिक श्रृंगार

मंदिर के पुजारी ने बताया कि वैकुंट चतुदर्शी को भगवान श्रीहरि-हर का प्रकाट्योत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है।तड़के विग्रह का अभिषेक किया जाता है और अलोकिक श्रृंगार किया जाता है। मंदिर के पट सूर्यास्त से पहले ही खुल दिये जाते हैं। सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालु भगवान के दिव्य एवं अलोकिक दर्शन के लिए आते हैं और सुख-समृद्धि के साथ श्री हरिहर की कृपा की कामना करते हैं। यह सिलसिला दो सदी से चला आ रहा है। मंदिर रंग-रोगन भी किया गया है।

वैंकुट चतुदर्शी

  • बैकुंठ चतुर्दशी गुरुवार 14 नवंबर को मनाया जायेगा। बैकुंठ चतुर्दशी का प्रारंभ सुबन नौ बजकर 43 मिनिट से समापन 15 नवंबर सुबह छह बजकर 19 मिनिट पर निशिता काल
  • वैकुंठ चतुर्दशी 2024 कार्तिक महीने की चतुर्दशी को मनाई जाती है और इसे भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों के अनुयायी एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मानते हैं।
  • भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की पूजा भक्त करते हैं, और उनका आशीर्वाद भी मांगते हैं। हालांकि, दोनों देवताओं की पूजा समारोह दिन के दौरान अलग-अलग समय पर किए जाते हैं।

एक ही प्रतिमा में श्रीहरि, शिव, माता लक्ष्मी व पार्वती विराजमान हैं

मंदिर के पुजारी का दावा है कि मूर्ति पूर्ण भारत में एक ही मूर्ति है, जिसमें हरि और हर एक ही प्रतिमा में विराजमान है। इसी मूर्ति में मां लक्ष्मी, मां पार्वती एवं चारों के वाहन, हाथी, गरुड़, नंदी और शेर भी विराजमान हैं। बैकुंठ चतुर्दशी के दिन सुबह पांच बजे आरती होती है, उसके पश्चात भगवान का अभिषेक किया जाएगा।

Trending News