भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते की खासियत को दर्शाता है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक करती हैं और उनके लिए भोजन बनाकर प्यार जताती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वादा करते हैं। इसे भैया दूज, भाऊ बीज और भाई द्वितीया भी कहते हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 04:49:52 PM (IST)
Updated Date: Sun, 03 Nov 2024 09:14:58 AM (IST)
HighLights
- भाई दूज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक पर्व है।
- इसे भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।
- बहनें भाइयों को तिलक कर प्यार प्रकट करती हैं।
धर्म डेस्क, इंदौर। भाई दूज भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। बहनें अपने भाइयों को तिलक करती हैं, उन्हें मिठाई खिलाती हैं। उनके लिए विशेष भोजन तैयार करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं। उनके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हैं। इस दिन भाईयों को बहनों के यहां भोजन जरूर करना चाहिए।
बहन के घर भाई को भोजन क्यों करना चाहिए?
भाई दूज (Bhai Dooj Date 2024) के दिन शादीशुदा बहनों को भाईयों को अपने घर बुलाकर अच्छा भोजन बनाकर जरूर खिलाना चाहिए। यह मान्यता है कि इस दिन भाईयों को खाना खिलाने से माता लक्ष्मी खुश होती है, जिससे घर में कभी भी दरिद्रता का निवास नहीं होता है।
(1).jpg)
भाई और बहन को इस परंपरा का जरूर निर्वाह करना चाहिए। यह दोनों के जीवन में समृद्धि लेकर आता है, जिससे जीवन खुशहाल होता है। इस बात विशेष ध्यान रखें कि भोजन में किसी भी तरह की तामसिक चीज नहीं होनी चाहिए।
भाई दूज 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त
तिथि: भाई दूज 2024 का पर्व 3 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा।
द्वितीया तिथि की शुरुआत: 02 नवंबर, 2024 को रात 08:21 बजे।
द्वितीया तिथि का समापन: 03 नवंबर, 2024।
तिलक का शुभ मुहूर्त: 01:10 बजे से 03:22 बजे तक।
इस दिन भाई-बहन के रिश्ते को मनाने के लिए विशेष पूजा और तिलक की परंपरा निभाई जाएगी, जिससे आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ता है।







