Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Bhaiya Dooj 2024 Wishes: तिलक लगाए भाल पर बहना… विशेष अंदाज में दीजिए भाई दूज की बधाई, पढ़िए संदेश

Bhaiya Dooj 2024 Wishes: तिलक लगाए भाल पर बहना… विशेष अंदाज में दीजिए भाई दूज की बधाई, पढ़िए संदेश

दीवाली के दूसरे दिन भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार तिथियों की घट-बढ़ के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 2 नवंबर की रात से दूज तिथि शुरू हुई है। इस तरह उदया तिथि होने के कारण 3 नवंबर, रविवार के दिन भाई दूज या भैया दूज मनाई जा रही है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 08:20:12 PM (IST)

Updated Date: Sat, 02 Nov 2024 08:20:12 PM (IST)

भाई दूज पर इस बात का भी विशेष महत्व है कि इस दिन भाई अपनी बहन के यहां भोजन करे।

HighLights

  1. 3 नवंबर की रात 10.05 बजे तक रहेगी दूज
  2. 3 नवंबर के दिन में 11:45 बजे से शुभ-मुहूर्त
  3. शुभ-मुहूर्त में भाई को तिलक लगाती हैं बहन

धर्म डेस्क, इंदौर (Happy Bhai Dooj 2024)। रक्षाबंधन के बाद भाई और बहन से जुड़ा दूसरा बड़ा त्यौहार है भैया दूज या भाई दूज, जो दीवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस बार तिथियों की घट-बढ़ के कारण हर त्यौहार को लेकर असमंजस की स्थिति रही।

31 अक्टूबर को दीवाली के बाद कहीं-कहीं 1 नवंबर को और कहीं-कहीं 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की गई। अब भाई दूज को लेकर भी ज्योतिषाचार्यों ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

कब मनाएं भाई दूज, क्या है तिलक का मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 2 नवंबर की रात 8:21 बजे से दूज तिथि शुरू हुई है, जो रविवार, 3 नवंबर 2024 की रात 10:05 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, 3 नवंबर को भैया दूज मनाई जाएगी।

naidunia_image

3 नवंबर की सुबह 11:45 बजे से लेकर 1:30 बजे तक अच्छा मुहूर्त है। तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:22 बजे तक रहेगा। भाई दूज पर तिलक का विशेष महत्व है।

Bhaiya Dooj 2024 Wishes: अनूठे अंदाज में दीजिए शुभकामनाएं

भाई बहन सदा रहे पास

दोनों में अटूट प्यार रहे

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

————-

भले ही हमारे बचपन का वो अनमोल समय बीत चुका है और अब हम बड़े हो गए हैं

समय के साथ हमारी जिंदगियां भी बदल गई हैं, लेकिन यह मेरा वादा है भाई कि हम हमेशा साथ रहेंगे।

भाई दूज 2024 की शुभकामनाएं.

—————-

आ गया दिन जिसका था इंतज़ार

कर लूंगी अब मैं भी अपने भाई का दीदार

आ गया है दिन भाई दूज का

मिल जाएगी अब मुझे खुशिया हजार…

हैप्पी भाई दूज 2024

————-

तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर देती आशीर्वाद

भाई-बहन का प्यार दिखाए ये भाई दूज का त्योहार।

भाई दूज 2024 की शुभकामनाएं.

————-

भैया दूज का पर्व है आया, रौनक, प्रेम और खुशियां लाया. तिलक लगाए भाल पर बहना, भाई-बहन का पर्व है आया… आपको भाई दूज के पर्व की बेहद शुभकामनाएं

————–

प्रेम की डोर से बहना बंधती, भाई के घर की रौनक है बनती. भैया दूज पर सजाकर थाली, माथे पर रक्षा का तिलक है बनती… भैया दूज की बधाई और शुभकामनाएं

———–

naidunia_image

रोली चंदन और तिलक से, पर्व मनाने आई है बहना. भैया दूज का पर्व है प्यारा, स्नेह अनुराग का बंधता धागा… भाई दूज के त्योहार की शुभकामनाएं

———-

भाई दूज का आया है त्योहार,बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार

बना रहे ये बंधन हमेशा

भाई दूज 2024 की शुभकामनाएं.

————–

naidunia_image

कोई भी मुझे आपकी तरह नहीं सिखा सकता। जब भी मुझे आपकी ज़रूरत होती है, आप मेरे साथ रहते हैं और मेरी रक्षा करते हैं, इसलिए मैं आपसे प्यार करता हूँ। धन्यवाद भाई।

————-

इस दिन मैं तुमसे कहना चाहूँगा कि भाई, मेरा हाथ थामे रहो और हमेशा एक ढाल की तरह मेरी रक्षा करो। तुम हमेशा से रहे हो और मुझे उम्मीद है कि तुम हमेशा रहोगे। हैप्पी भाई दूज

———-

अस्वीकरण: ”इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है”।

Trending News