आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। बुधदेव 3 फरवरी 2026 की रात 09 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर (Budh Gochar 2026) करेंगे। यह यात्रा 11 अप्रैल 2026 की देर रात 01 बजकर 16 मिनट तक जारी रहेगी। कुंभ राशि में बुध का गोचर नई सोच, तकनीकी ज्ञान, रिसर्च और नेटवर्किंग के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है।
यह गोचर न केवल करियर और बिजनेस से जुड़े मामलों को प्रभावित करेगा, बल्कि व्यक्तिगत रिश्तों में भी संवाद के जरिए समाधान निकालने में मदद करेगा। विशेष रूप से बिजनेस पार्टनरशिप और पर्सनल रिलेशनशिप में चली आ रही समस्याएं इस दौरान सुलझ सकती हैं।
नई तकनीक और बड़े लक्ष्य हासिल करने का समय
बुध गोचर का यह चरण नई स्किल्स सीखने, डिजिटल टेक्नोलॉजी अपनाने और रिसर्च आधारित कार्यों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। लोगों से जुड़कर बड़े लक्ष्य हासिल करने के अवसर बन सकते हैं। आइए जानते हैं सिंह से वृश्चिक राशि तक इस गोचर का क्या प्रभाव रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए बुधदेव सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो साझेदारी और विवाह का क्षेत्र माना जाता है। बिजनेस पार्टनरशिप हो या वैवाहिक जीवन, संवाद के जरिए समस्याओं का समाधान निकलेगा। बुधदेव की पहले भाव पर दृष्टि आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगी, लेकिन दूसरों पर हावी होने से बचना जरूरी होगा।
उपाय: दूसरों की राय को सम्मान दें और बातचीत में विनम्रता रखें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए बुधदेव छठे भाव को सक्रिय करेंगे। नौकरी और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में आपकी तार्किक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। बारहवें भाव पर बुध की दृष्टि मानसिक सक्रियता बढ़ाएगी और यह समय भविष्य की योजनाओं पर चुपचाप काम करने का है।
उपाय: दिनचर्या व्यवस्थित रखें और योग के जरिए तनाव कम करें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए बुधदेव पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय छात्रों और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए बेहद अनुकूल है। ग्यारहवें भाव पर बुध की दृष्टि के कारण दोस्तों और नेटवर्क के जरिए आय के नए अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा दें और पढ़ाई में एकाग्र रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए बुधदेव चौथे भाव में गोचर करेंगे। घर, सुख-सुविधा और संपत्ति से जुड़े विषयों पर चर्चा संभव है। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। दसवें भाव पर बुध की दृष्टि करियर से जुड़ी रणनीतियों को मजबूत बनाएगी।
उपाय: घर में शांतिपूर्ण संवाद रखें और जिद से बचें।
यह भी पढ़ें- Venus Rises 2026: शुक्र उदय से इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, रोमांस और बैंक बैलेंस में होगा इजाफा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







