Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV

Budh Uday 2025 : महाशिवरात्रि पर बुध का उदय से इन पांच राशियों को मिलेगा धन, भर जाएगी तिजोरी

Budh Uday 2025 : महाशिवरात्रि पर बुध का उदय से इन पांच राशियों को मिलेगा धन, भर जाएगी तिजोरी

महाशिवरात्रि महादेव के भक्तों के लिए विशेष पर्व है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया जाता है। इस बार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी, जो ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि बुध देव का उदय हो रहा है, जो पांच राशियों के लिए शुभ होगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Feb 2025 01:16:13 PM (IST)

Updated Date: Mon, 17 Feb 2025 11:46:04 AM (IST)

बुध के उदय होने से होगा इन जातकों को लाभ। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी।
  2. बुध देव का उदय ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ होगा।
  3. व्रत रखकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि महादेव के भक्तों के लिए प्रमुख त्योहारों में से एक होता है। इस दिन प्रभु का व्रत रख उनका आशीर्वाद लिया जाता है। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस बार यह 26 फरवरी को पड़ रही है।

ज्योतिषीय गणना की मानें तो इस बार की महाशिवरात्रि खास है, क्योंकि इस बुध देव का उदय कुंभ राशि में हो रहा है। पांच राशियों के लिए यह बेहद शुभ होने वाला है।

मेष राशि

naidunia_image

मेष राशि के 11वें भाव में बुध ग्रह उदित होंगे, जिससे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाएंगे। लंबे समय से रुके सभी काम पूरे होंगे, क्योंकि बाधाएं हटना शुरु हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी में इजाफा होगा। प्रमोशन भी मिल सकता है।

मिथुन राशि

naidunia_image

मिथुन राशि के 9वें भाग में बुध ग्रह उदित होने वाले हैं। मिथुन राशि के जातकों के लिए यह बेहद शुभ होने वाले हैं। घर में हो रहे विवाद शांत होंगे, जिससे माहौल सकारात्मक होगा। किस्मत आपके साथ रहेगी, जिससे हर काम में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि

naidunia_image

बुध ग्रह सिंह के 7वें भाग में उदित होंगे। यह आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। आपकी आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। निवेश का मौका भी मिलेगा, जिससे जबरदस्त लाभ हो सकता है। व्यापार में बुलंदियां छू सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। इस दौरान माता-पिता का भी सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

naidunia_image

मकर राशि के दूसरे भाग में बुध ग्रह के उदित होने से जीवन की हर समस्या का निपटारा होगा। माता-पिता का इस दौरान आशीर्वाद मिलेगा। धन का लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में खोया यश वापस मिलेगा। इस दौरान हर शब्द सोच समझकर बोलें। करियर में तरक्की मिलेगी।

कुंभ राशि

naidunia_image

कुंभ की लग्न राशि में बुध देव उदित होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी, जिससे धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से समाज में ख्याति बढ़ेगी। जमीन से जुड़े कार्य कर सकते हैं, जिसमें लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा।

ये वीडियो भी देखें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News