Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PF: एटीएम और यूपीआई के माध्यम से निकाल सकते हैं पैसा, ये है प्रोसेस | Parmarth TV सस्ते में सोना खरीदने का मौका; 24 घंटे में 5 हजार रुपए से अधिक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV केन्द्र सरकार ने अब Rajasthan को दी ये बड़ी सौगात, सीएम Bhajanlal ने जताया पीएम मोदी का हार्दिक आभार | Parmarth TV डिलीवरी पार्टनर्स के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तक पहुंच आसान करने के लिए फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया ईवी असिस्ट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: भारी गिरावट, सोना 4,090 और चांदी 9,658 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV हेलिकॉप्टर गिराने के बदले में अमेरिका ने ईरान पर किए हमले, ईरान ने भी दिया करारा जवाब | Parmarth TV टीएमसी को लगा एक और झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दे दिया इस्तीफा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं पेट्रोल-डीलल की कीमतें, आज ये बड़े शहरों में रेट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय हुई है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: अब लाभार्थियों को 9 के स्थान पर मिलेंगे केवल इतने सिलेंडर, सरकार ने बदला नियम | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 17 Feb 2025: इन राशियों को बिजनेस में मिलेगी तरक्की, बरसेगा धन; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 Feb 2025: इन राशियों को बिजनेस में मिलेगी तरक्की, बरसेगा धन; पढ़ें आज का राशिफल

17 फरवरी का दिन विभिन्न राशियों के लिए शुभ व मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कुछ राशियों को जहां आर्थिक और व्यक्तिगत मदद मिलेगी, वहीं कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। हर राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सेहत और संबंधों पर ध्यान दें और किसी भी विवाद से बचने का प्रयास करें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 17 Feb 2025 06:58:25 AM (IST)

Updated Date: Mon, 17 Feb 2025 10:43:10 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष: स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं
  2. मिथुन: आर्थिक मदद मिलेगी
  3. कर्क: लंव्यापार में परिवर्तन

धर्म डेस्क, इंदौर। आज का दिन सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह दिन विशेष रूप से अच्छा होगा। कुछ राशियों के बिगड़े काम बन जाएंगे, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक मदद और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि 17 फरवरी, 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा:

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope):

  • मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। आज नए काम की शुरुआत करने से बचें, क्योंकि नुकसान का खतरा हो सकता है।
  • व्यापार और व्यवसाय में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। रोजगार से जुड़े लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद भी बढ़ सकते हैं, ऐसे में शांतिपूर्ण बातचीत से माहौल बेहतर बनाने की कोशिश करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में विरोधी आपका काम बिगाड़ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत नहीं रहेगी, लेकिन अपनी सेहत का ख्याल रखें और सोच-समझ कर नए काम की शुरुआत करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope):

  • मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज आपको किसी से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपका रुका हुआ काम शुरू होगा।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह दिन अच्छा रहेगा और लोग आपकी मदद करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन सकते हैं, जिससे खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope):

  • कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। आज आप भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं।
  • व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। हालांकि, अपरिचित व्यक्तियों से सावधान रहें और किसी भी विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें और सोच-समझ कर निर्णय लें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope):

  • सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।
  • अगर आप पर्सनल कोई कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त है, क्योंकि इसके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। किसी से पर्सनल बातें करने में सावधानी रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope):

  • कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी और प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए व्यर्थ के विवादों से बचें। वाणी पर संयम रखें और किसी नजदीकी व्यक्ति से नुकसान होने का खतरा हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope):

  • तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और लंबी यात्रा पर जाएं तो अपने सामान की सुरक्षा करें।
  • आज किसी विवाद में उलझने का खतरा है, इसलिए सतर्क रहना होगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आर्थिक तौर से कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी से पर्सनल मदद की आवश्यकता पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope):

  • वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार बन सकता है, जिसमें आपको आर्थिक मदद मिलेगी।
  • ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति हो सकती है और पत्नी से चल रहे मतभेद भी दूर हो सकते हैं। आज लंबी यात्रा का भी विचार बन सकता है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope):

  • धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जो विचार मन में चल रहे थे, वे आज पूरे होंगे। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे और किसी खास व्यक्ति का घर में आगमन होगा।
  • परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति में अधिकार प्राप्त होगा और पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope):

  • मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। परिवार में आपको कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है और पुराने विवाद समाप्त होंगे।
  • किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जो आर्थिक रूप से लाभकारी हो सकता है। परिवार में किसी की नौकरी लग सकती है, जिससे खुशी का माहौल बनेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope):

  • कुंभ राशि के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी और व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है।
  • पुराने मित्र से विवाद हो सकता है, इसलिए आज बड़े निवेश से बचें। प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप से भी बचना चाहिए। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope):

  • मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे और आपको कोई बड़ा ऑफर भी मिल सकता है, जिससे आने वाले समय में लाभ होगा।
  • आज के दिन लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं।
Trending News