Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Chandra Grahan 14 March: चंद्रग्रहण के दिन पृथ्वी की छाया पड़ने से चंद्रमा हो जाएगा लाल… जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, सूतक लगेगा या नहीं

Chandra Grahan 14 March: चंद्रग्रहण के दिन पृथ्वी की छाया पड़ने से चंद्रमा हो जाएगा लाल… जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, सूतक लगेगा या नहीं

रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए हर कोई उत्साहित है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बीच, ज्योतिषाचार्यों ने भी अच्छी खबर है कि 14 मार्च को चंद्रग्रहण होगा, लेकिन भारत में इसका कोई असर नहीं होगा। मतलब, बिना किसी बाधा के होली का त्योहार मनाया जा सकेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 12 Mar 2025 11:51:41 AM (IST)

Updated Date: Wed, 12 Mar 2025 01:25:12 PM (IST)

चंद्र ग्रहण के दौरान खानपान से परहेज करें। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. देश में कहीं नहीं दिखेगा चंद्रग्रहण
  2. इसी कारण सूतक भी नहीं लगेगा
  3. बिना बाधा के मनेगा रंगों का पर्व

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। 14 मार्च शुक्रवार को बुध की राशि कन्या में लगेगा चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस ग्रहण को साधारण नहीं समझे। यह ब्लड मून (लाल चांद) होगा।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि यह इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में गोचर नहीं होने के कारण न तो सूतक लगेगा और नही इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। इसलिए बगैर किसी दुष्प्रभाव की चिंता के होलिका उत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाये।

naidunia_image

भारत में सूतक मान्य नहीं होगा

  • ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि होली के दिन लग रहा यह चंद्र ग्रहण एक ब्लड मून (लाल चांद) के रूप में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण बुध की राशि कन्या में लगेगा। ये कोई सामान्य चंद्र ग्रहण नहीं होगा।
  • इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। ऐसा नजारा तब देखने को मिलता है जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है।
  • गुरुवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा, क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण का होली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।
  • भारत में लोग इस खगोलीय नजारे का अनुभव नहीं कर पाएंगे। हालांकि, यह ग्रहण अन्य देशों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। यह खगोलीय घटना विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में दिखाई देगी।

यहां भी क्लिक करें – अनिष्ट ग्रहों की महादशा में नहीं बन रहे काम, इन उपायों से जाग उठेगी सोई किस्मत

चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगेगा

भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह नौ बजकर 27 मिनट से दोपहर तीन बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि छह घंटे तीन मिनिट की होगी।

चंद्र ग्रहण क्या होता है

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। इस स्थिति में सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती, क्योंकि पृथ्वी अपनी छाया से चंद्रमा को ढक देती है। जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो इसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहते हैं. जब चंद्रमा आंशिक रूप से ढकता है, तो उसे आंशिक चंद्रग्रहण कहते हैं।

यहां भी क्लिक करें – “कभी पूर्णिमा को गर्भधारण न करें”, शहडोल DIG की स्कूली बच्चों को सीख

Trending News