Chandra Grahan 2026 Date: 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन लगने वाला साल का अंतिम आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में अदृश्य रहेगा। इस वजह से सूतक काल मान्य न…और पढ़ें
By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 07:04:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 07:04:39 PM (IST)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त 2026 का महीना बेहद खास रहने वाला है। 12 अगस्त को लगे सूर्य ग्रहण के बाद अब 28 अगस्त 2026 को साल का अंतिम और आंशिक (खंडग्रास) चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के पावन पर्व वाले दिन पड़ रहा है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित रहेगा। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण का समय क्या है, भारत में यह दिखेगा या नहीं और इससे जुड़ी कई जरूरी जानकारी-
Chandra Grahan 2026 कब लगेगा: तिथि और समय (Timing in IST)
साल 2026 का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 की सुबह लगेगा:
- ग्रहण का प्रारंभ: 28 अगस्त, सुबह 08:04 बजे
- ग्रहण का समापन: 28 अगस्त, सुबह 11:22 बजे
- प्रकार: खंडग्रास (आंशिक चंद्र ग्रहण)
- तिथि: श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन का दिन)
क्या चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा
यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह मुख्य रूप से नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में रहेगी। वहीं, भारत में यह ग्रहण सुबह के समय लग रहा है, जब चंद्रमा अस्त हो चुका होता है, इसलिए यह भारत में अदृश्य रहेगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लागू हो जाता है। लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में अदृश्य रहेगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस वजह से सूतक काल मान्य न होने के कारण भारत में रक्षाबंधन के पर्व, पूजा-अर्चना और शुभ कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार की धार्मिक रोक या पाबंदी लागू नहीं होगी।
ग्रहण के दौरान क्या करें?
भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा, फिर भी आध्यात्मिक उन्नति के लिए शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं-
- मंत्र जाप: ग्रहण काल के दौरान ईश्वर का ध्यान, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, चंद्र मंत्र या नवग्रह मंत्रों का जाप करना फलदायी माना जाता है।
- स्नान और दान: ग्रहण काल समाप्त होने के बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनना और अपनी सामर्थ्य अनुसार गरीबों व जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या तिल का दान करना शुभ माना जाता है।
कैसा होता है आंशिक चंद्र ग्रहण?
खगोल विज्ञान के अनुसार, चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse) में पृथ्वी की छाया चंद्रमा के पूरे हिस्से को न ढककर केवल एक हिस्से को ही ढकती है। इस स्थिति में चंद्रमा का कुछ भाग सामान्य दिखता है, जबकि बाकी हिस्से पर काली छाया नजर आती है।







