Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Dev Uthani Ekadashi 2024: 11 या 12 नवंबर कब मनाई जाएगी देव उठनी एकादशी, पढ़ें डेट, पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त

Dev Uthani Ekadashi 2024: 11 या 12 नवंबर कब मनाई जाएगी देव उठनी एकादशी, पढ़ें डेट, पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त

देव उठनी एकादशी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। यह दिन भगवान विष्णु के जागरण का है, जब वे चार महीने की निद्रा से जागते हैं। इस दिन उपवास रख भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पढ़ें डेट, शुभ मुहूर्त व पूजा की विधि।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 10 Nov 2024 09:45:39 AM (IST)

Updated Date: Sun, 10 Nov 2024 11:45:32 AM (IST)

इस साल कब पड़ेगी देवउठनी एकादशी?

HighLights

  1. कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है।
  2. भगवान विष्णु इस दिन योगनिद्रा से जागते हैं।
  3. एकादशी तिथि 11 नवंबर को शाम 06:46 बजे शुरू।

धर्म डेस्क, इंदौर। kab hai Dev Uthani Ekadashi: देव उठनी एकादशी हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस साल यह 12 नवंबर 2024 को मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु के जागरण और उनकी पूजा के लिए माना जाता है। दरअसल, भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा के बाद इस दिन जागते हैं। इस दिन भक्त उपवास रखकर भगवान विष्णु की अराधना करते हैं, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति हो।

शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि की शुरूआत 11 नवंबर 2024 को शाम 06:46 बजे से होगी, जिसकी समाप्ति 12 नवंबर 2024 को 04:04 पीएम बजे से होगी। आप 13 नवंबर को सुबह 06:42 से सुबह 08:51 तक व्रत पारण कर सकते हैं।

naidunia_image

पूजा-विधि

सुबह जल्दी स्नान करने के बाद मंदिर में जाकर दीप प्रज्वलित कर लें। भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक कर पुष्प और तुलसी अर्पित करें। इस दिन व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह कराने की भी परंपरा है। भगवान की आरती करने के बाद भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भोग में सात्विक चीजें ही हों।

क्यों होता है शालीग्राम व तुलसी का विवाह…

ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार तुलसी (वृंदा) शंखचूड़ नामक असुर की पत्नी थीं। शंखचूड़ बहुत बड़ा अधर्मी था, लेकिन उसकी पत्नी सतीत्व का पालन करती थी। यही कारण था कि वह बहुत बलवान था और देवता उसको हरा नहीं पा रहे थे। भगवान विष्णु ने शंखचूड़ का रूप धारण कर तुलसी को छू लिया, जिससे उनका सतीत्व भंग हो गया।

भगवान विष्णु के ऐसा करते ही शंखचूड़ की शक्ति समाप्त हो गई। उसके बाद शिवजी ने उसका वध कर दिया। तुलसी को इस बात की जानकारी हुई, तो बहुत ही क्रोधित हुईं। उन्होंने भगवान विष्णु को पत्थर (शालीग्राम) बनने का श्राप दे दिया।

भगवान विष्णु ने श्राप स्वीकार करते हुए कहा कि वह शालिग्राम रूप में पृथ्वी पर रहेंगे। तुम मुझको तुलसी के एक पौधे के रूप में छांव दोगी। उनके भक्त तुलसी से विवाह करके पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। इस दोनों का कार्तिक शुक्ल एकादशी को विवाह किया जाता है। आज भी तुलसी नेपाल की गंडकी नदी पर पौधे के रूप में पृथ्वी पर हैं, जहां शालिग्राम मिलते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News