Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Diamond Gemstone: इन दो राशियों के लिए लकी है हीरा, खुलेंगे बंद किस्मत के रास्ते, इनकम में होगी बढ़ोतरी

Diamond Gemstone: इन दो राशियों के लिए लकी है हीरा, खुलेंगे बंद किस्मत के रास्ते, इनकम में होगी बढ़ोतरी

Diamond Gemstone: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन की गई पूजा से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषशास्त्र में माना जाता है कि कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हीरा धारण करना अत्यंत फलदायी होता है।

Publish Date: Wed, 19 Nov 2025 09:17:17 AM (IST)

Updated Date: Wed, 19 Nov 2025 09:17:17 AM (IST)

इन दो राशियों के लिए लकी है हीरा।

HighLights

  1. इन दो राशियों के लिए लकी है हीरा।
  2. शुक्रवार को धारण करना है जरूरी।
  3. जानें हीरा पहनने के प्रमुख फायदे।

धर्म डेस्क। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन की गई पूजा से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषशास्त्र में माना जाता है कि कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हीरा धारण करना अत्यंत फलदायी होता है।

विशेष रूप से वृषभ (Taurus) और तुला (Libra) राशि के जातकों के लिए हीरा शुभ रत्न माना गया है। विश्वास है कि इसे पहनते ही किस्मत में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगते हैं।

शुक्रवार को क्यों पहनें हीरा?

सनातन परंपरा में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भौतिक सुखों के कारक शुक्र देव की आराधना का दिन है। इस दिन की पूजा से धन की वृद्धि, आर्थिक संकटों से राहत, सौभाग्य में वृद्धि जैसे शुभ फल प्राप्त होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर व्यक्ति को संबंधों, भौतिक सुखों और करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हीरा धारण करना शुभ माना गया है।

हीरा कब और कैसे पहनें?

हीरा धारण करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। धारण करते समय इन बातों का ध्यान रखें –

  • सबसे पहले किसी अनुभवी ज्योतिष से परामर्श अवश्य लें।
  • शुक्रवार सुबह स्नान-ध्यान कर मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें।
  • पूजा के बाद शुद्ध भाव से हीरा धारण करें।
  • हीरा चांदी की अंगूठी में जड़ित होना चाहिए।
  • रत्न पहनते समय अपने आराध्य देव का ध्यान करें।

इन राशियों के लिए लकी है हीरा

ज्योतिष के अनुसार हीरा दो राशियों के लिए बेहद शुभ माना जाता है –

1. वृषभ राशि (Taurus)

  • इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं।
  • चंद्र देव वृषभ जातकों पर विशेष कृपा बनाए रखते हैं।
  • हीरा उनके लिए श्रेष्ठ रत्न माना जाता है।

2. तुला राशि (Libra)

  • तुला राशि का स्वामी भी शुक्र है।
  • इस राशि पर शनि देव शुभ फल प्रदान करते हैं।
  • तुला जातकों का शुभ रंग सफेद और उनका लकी रत्न हीरा है।
  • इन दोनों ही राशियों में हीरा पहनने से मनचाही सफलता, आकर्षण, सुख-संपन्नता और करियर में प्रगति मिलती है।

हीरा पहनने के प्रमुख फायदे

  • ज्योतिषाचार्यों के अनुसार – कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
  • व्यक्ति को भौतिक सुख, शौहरत, आकर्षण, प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
  • जीवन में संबंध सुधरते हैं और सौंदर्य तथा आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • करियर, ग्लैमर, कला और मीडिया क्षेत्र में सफलता मिलती है।
Trending News