Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Diwali 2024: 1 नवंबर को ये राज्य मना रहे दिवाली, लक्ष्मी पूजा के लिए सिर्फ 41 मिनट का शुभ मूहुर्त

Diwali 2024: 1 नवंबर को ये राज्य मना रहे दिवाली, लक्ष्मी पूजा के लिए सिर्फ 41 मिनट का शुभ मूहुर्त

इस वर्ष दीवाली की तारीख को लेकर असमंजस रहा। कार्तिक माह की अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 3:22 बजे शुरू होकर 1 नवंबर को शाम 6:16 बजे समाप्त होगी। कई राज्यों, जैसे उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन होगा, जबकि कुछ जगहों पर 31 अक्टूबर को दीवाली मनाई जा चुकी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 01 Nov 2024 11:11:41 AM (IST)

Updated Date: Fri, 01 Nov 2024 12:16:58 PM (IST)

1 नवंबर को दीवाली पर पूजा का शुभ मूहूर्त

धर्म डेस्क, इंदौर। इस बार दीवाली की तारीख को लेकर बहुत असमंजस की स्थिति थी। देशभर में कई राज्यों में 31 अक्टूबर को दीवाली मनाई गई, लेकिन कुछ राज्यों में 1 नवंबर को त्योहार मनाया जाएगा। इस बार यह स्थिति कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के कारण हुई है।

दरअसल, पंचांग के अनुसार दिवाली कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की की अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 3:22 बजे से शुरू होकर 1 नवंबर की शाम 6:16 बजे समाप्त होगी। इस दौरान 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:36 से 6:16 बजे तक रहेगा। भक्तों को 41 मिनट का समय पूजा के लिए मिलेगा।

इन राज्यों में 1 नवंबर को होगा लक्ष्मी पूजन

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और उत्तरांखड के कुछ इलाकों में दीवाली का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मुंबई के कुछ इलाकों में लोगों ने 31 अक्टूबर को ही लक्ष्मी पूजन कर लिया है। वह अब गोवर्धन पूजा करेंगे।

31 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी

उत्तराखंड में दिवाली 1 नवंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी, जबकि सरकारी छुट्टी 31 अक्टूबर को होगी। मुंबई में भी दिवाली को लेकर मत भिन्नताएं हैं। कुछ इलाकों में 31 अक्टूबर को मनाई गई, जबकि अन्य में 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन करेंगे। धर्म ग्रंथों के अनुसार दो दिन प्रदोष काल में अमावस्या की व्याप्ति कम या अधिक होने पर दूसरे दिन अमावस्या के दिन लक्ष्मी पूजन करना शास्त्र सम्मत बताया गया है। ऐसे में इन इलाकों में 1 नवंबर को दीवाली मनाई जाएगा।

Trending News