Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Dream Astrology: सपने में बार-बार दिख रहे हैं कीड़े-मकोड़े? मिल सकते हैं खास संकेत

Dream Astrology: सपने में बार-बार दिख रहे हैं कीड़े-मकोड़े? मिल सकते हैं खास संकेत

Spiritual Meaning of Insects In Dreams: कीड़े-मकोड़ों से जुड़े सपनों के भी अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। यदि आपको भी हाल ही में ऐसे सपने ज्यादा दिखाई दे रहे हैं, तो उनका क्या संकेत है, यह जानना जरूरी है।

Publish Date: Sat, 22 Nov 2025 09:30:47 AM (IST)

Updated Date: Sat, 22 Nov 2025 10:44:41 AM (IST)

धर्म डेस्क। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हमारे सपने केवल दिमाग की कल्पना नहीं, बल्कि आने वाले समय के संकेत भी माने जाते हैं। कई बार कुछ विशेष सपने बार-बार दिखें, तो वे किसी घटना का पूर्वाभास दे सकते हैं। कीड़े-मकोड़ों से जुड़े सपनों के भी अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। यदि आपको भी हाल ही में ऐसे सपने ज्यादा दिखाई दे रहे हैं, तो उनका क्या संकेत है, यह जानना जरूरी है।

कनखजूरे का सपना – शुभ और अशुभ दोनों संकेत

naidunia_image

अगर सपने में बार-बार कनखजूरे का दिखना एक साथ शुभ और अशुभ दोनों तरह के अर्थ रखता है।

कनखजूरे को मारते हुए देखना

यह सपना संकेत देता है कि आप किसी बड़े संकट या परेशानी से जल्द ही छुटकारा पा सकते हैं।

कनखजूरे का कान में घुसना

इसे अशुभ माना गया है। यह आने वाले विवाद या झगड़े का संकेत होता है। ऐसे समय में व्यवहार और शब्दों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

सपने में कॉकरोच देखना

naidunia_image

स्वप्न शास्त्र के अनुसार कॉकरोच का सपना शुभ नहीं माना जाता। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक परेशानी, किसी प्रकार का धोखा या अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।नयदि यह सपना बार-बार आए, तो सतर्क रहें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

सफेद कीड़ा दिखाई देना – सावधानी की चेतावनी

सपने में सफेद रंग का कीड़ा देखना भी अशुभ संकेत माना गया है। यह किसी आने वाली मुसीबत या तनाव की ओर इशारा कर सकता है। स्वप्न शास्त्र में इसे स्वास्थ्य संबंधी चिंता से भी जोड़ा गया है। यदि आपको ऐसा सपना दिखे, तो अपने स्वास्थ्य और आसपास की स्थितियों पर ध्यान दें।

Trending News