Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Ebo Noah Prophecy: क्या सच में 2026 में दुनिया खत्म हो जाएगी? जानें इस दावे की सच्चाई और भविष्यवाणी का पूरा गणित

Ebo Noah Prophecy: क्या सच में 2026 में दुनिया खत्म हो जाएगी? जानें इस दावे की सच्चाई और भविष्यवाणी का पूरा गणित

नए साल 2026 की आहट के साथ ही सोशल मीडिया पर दुनिया के अंत को लेकर भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है। इन दिनों घाना (अफ्रीका) के स्वघोषित पैगंबर ईबो …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Dec 2025 09:35:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Dec 2025 09:35:10 PM (IST)

Ebo Noah Prophecy: क्या सच में 2026 में दुनिया खत्म हो जाएगी?

धर्म डेस्क। नए साल 2026 की आहट के साथ ही सोशल मीडिया पर दुनिया के अंत को लेकर भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है। इन दिनों घाना (अफ्रीका) के स्वघोषित पैगंबर ईबो नोआ (Ebo Noah Prophecy) अपनी अजीबोगरीब भविष्यवाणियों के कारण चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर 40 हजार से अधिक फॉलोअर्स वाले नोआ का दावा है कि दुनिया जल्द ही महाप्रलय का सामना करेगी। आइए समझते हैं कि ईबो नोआ की इन भविष्यवाणियों का सच क्या है और इनका आधार क्या है।

कौन हैं ईबो नोआ?

ईबो नोआ मूलतः घाना के निवासी हैं और खुद को पैगंबर बताते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वेशभूषा, जैसे बोरे से बने कपड़े पहनकर वीडियो साझा करते हैं। उनके वीडियो घाना सहित दुनियाभर के कई हिस्सों में वायरल होते रहते हैं, जिससे लोगों में भय और भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है।

naidunia_image

क्या है उनकी डरावनी भविष्यवाणी?

ईबो नोआ ने अपने एक वायरल वीडियो में दावा किया है कि 25 दिसंबर (क्रयसमस) से दुनिया की तबाही की शुरुआत होगी। उनके अनुसार, इस बार मूसलाधार बारिश होगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई। इस अत्यधिक वर्षा से वैश्विक स्तर पर विनाशकारी बाढ़ आएगी, जिससे कृषि, प्राकृतिक संसाधन और मानव जीवन पूरी तरह तहस-नहस हो जाएगा। अपने दावों को पुख्ता करने के लिए वे अक्सर हाथ में बाइबल लेकर वीडियो बनाते हैं।

नाव बनाने की सलाह और तारीखों का खेल

नोआ का कहना है कि उन्हें ईश्वर से ‘आदेश’ मिला है कि लोग सुरक्षित रहने के लिए नावों का निर्माण करें। उन्होंने अपने अनुयायियों को आठ विशेष नावें बनाने का निर्देश दिया है। दिलचस्प बात यह है कि जब उनकी पिछली भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं, तो उन्होंने एक नया वीडियो जारी कर दिया। इसमें उन्होंने तर्क दिया कि “ईश्वर ने मानवता को बचाने के लिए समय सीमा और नाव बनाने की अवधि बढ़ा दी है।”

naidunia_image

कितनी सच्चाई है इन दावों में?

ईबो नोआ की इन बातों को वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही स्तरों पर नकारा जा रहा है। आलोचकों का मानना है कि यह केवल लोकप्रियता पाने और लोगों को डराने का हथकंडा है। बाइबल के जानकारों का कहना है कि धार्मिक ग्रंथों में भी स्पष्ट है कि अब वैसी विनाशकारी बाढ़ कभी नहीं आएगी जैसी प्राचीन काल में आई थी। सोशल मीडिया पर लोग इसे पूरी तरह भ्रामक मान रहे हैं और अपील कर रहे हैं कि ऐसे किसी भी निराधार दावे पर विश्वास न करें।

यह भी पढ़ें- इंदौर के ESIC अस्पताल में डकैती… गार्ड को बंधक बनाकर 10 मिनट में काटे चंदन के तीन पेड़, सफेद कार में हुए फरार

अस्वीकरण: ”इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है”।

Trending News