Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात… | Parmarth TV सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Ganesh Ji Ki Priya Rashiyan: गणेश की 5 प्रिय राशियों पर बरसता है धन, घर में रहती है सुख-शांति

Ganesh Ji Ki Priya Rashiyan: गणेश की 5 प्रिय राशियों पर बरसता है धन, घर में रहती है सुख-शांति

भगवान गणेश मेष, मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों से विशेष स्नेह रखते हैं। इन पर उनकी कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि, बुद्धि, सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होता है। हर बुधवार विशेष पूजन और भोग अर्पण से गणेशजी प्रसन्न होकर विशेष फल देते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 29 Jun 2025 12:05:00 PM (IST)

Updated Date: Sun, 29 Jun 2025 12:05:00 PM (IST)

इन राशियों पर रहता है भगवान गणेश का आशीर्वाद। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष राशि को धन और करियर में सफलता मिलती।
  2. मिथुन राशि को वाणी और बुद्धि में श्रेष्ठता प्राप्त।
  3. वृश्चिक राशि को विपत्तियों से सुरक्षा और सिद्धि मिलती।

धर्म डेस्क, इंदौर। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि, रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत श्रीगणेश के पूजन के साथ होती है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी कुछ राशियों के जातकों से विशेष स्नेह रखते हैं। इन राशियों पर उनकी विशेष कृपा रहती है, जिससे जातकों का भाग्य हमेशा उनका साथ देता है।

गणेश जी की विशेष कृपा मेष, मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर मानी गई है। ये जातक श्रद्धा भाव से हर बुधवार को गणेश जी की विशेष पूजा करें, तो उन्हें सुख, वैभव, मान-सम्मान और करियर में सफलता प्राप्त होती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इन राशियों को गणेशजी कैसे विशेष फल देते हैं….

मेष राशि:

मंगल ग्रह की इस राशि के जातक गणेश जी को अत्यंत प्रिय होते हैं। इन पर बप्पा की कृपा बनी रहती है। इनके सभी काम हमेशा पूरे होते हैं। धन की कमी इन जातकों को कभी नहीं रहती। भगवान गणेश को गुड़ से बने मोदक अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि:

बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी हैं। भगवान गणेश स्वयं बुध के अधिपति माने जाते हैं। यही कारण है कि मिथुन राशि के जातकों को बुद्धि और वाणी में श्रेष्ठता प्रदान हैं। भगवान गणेश को चावल के मोदक और दूर्वा अर्पण करें। आपका सौभाग्य हमेशा चमकता रहेगा।

वृश्चिक राशि:

मंगल की इस राशि के जातकों की रक्षा गणेशजी करते हैं। वह कभी वृश्चिक राशि के जातकों पर संकट नहीं आने देते हैं। भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू अर्पित करना और गरीबों को मिठाई बांटने से हर कार्य सफल होता है।

मकर राशि:

शनि की इस राशि के जातक न्यायप्रिय और मेहनती होते हैं। इन पर गणेश जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन पर कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं। भगवान गणेश पर बुधवार को मोदक का भोग लगाने से सफलता मिलती है।

कुंभ राशि:

शनि की यह राशि गणेश जी को प्रिय है। ये जातक करियर, व्यापार और सामाजिक जीवन में सफलता पाते हैं। घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। भगवान गणेश पर बेसन के लड्डू और गुलाब पुष्प अर्पित करें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News