Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात… | Parmarth TV सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Gupt Navratri 2025: भक्तों की भारी भीड़ से नलखेड़ा में लगा जाम, पीतांबरा मां बगलामुखी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

Gupt Navratri 2025: भक्तों की भारी भीड़ से नलखेड़ा में लगा जाम, पीतांबरा मां बगलामुखी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

गुप्त नवरात्र के चलते सिद्धपीठ पीतांबरा मां बगलामुखी मंदिर पर शनिवार को श्रद्धालुओं का तांता लग रहा। शनिवार को लगभग दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता मंदिर पर उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान भक्तें ने माता के स्वर्ण श्रृंगार के दर्शन किए।

By Himadri Singh Hada

Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 08:41:18 PM (IST)

Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 08:42:48 PM (IST)

Gupt Navratri 2025

नईदुनिया न्यूज, नलखेड़ा। गुप्त नवरात्र के चलते सिद्धपीठ पीतांबरा मां बगलामुखी मंदिर पर शनिवार को श्रद्धालुओं का तांता लग रहा। शनिवार को लगभग दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता मंदिर पर उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान भक्तें ने माता के स्वर्ण श्रृंगार के दर्शन किए। प्रात:काल से ही भक्तों की लंबी कतार लगना प्रारम्भ हो गई थी। मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगे बेरिकेड्स भरे हुए थे। उसके बाद भी दर्शनार्थी की लाइन हनुमान मंदिर तक पहुंच गई थी। शनिवार और रविवार अवकाश का दिन होने के कारण इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के आगमन और वाहनों के कारण माता मंदिर मार्ग पर जाम लग गया।

हवन-अनुष्ठान का दौर जारी

गुप्त नवरात्रि पर मंदिर पर जहां एक ओर साधक-आराधकों द्वारा मंत्रों के साथ माता की आराधना की जा रही है, वहीं पंडित द्वारा हवन, पूजन एवं अनुष्ठान विधिपूर्वक संपन्न कराए जा रहे हैं। भक्तजन हवन के दौरान माता का स्मरण करते हुए मंगल आहुतियां पवित्र हवनकुंड में अर्पित कर रहे हैं। इसके अलावा मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर क्षेत्र में मंत्रोच्चार, जप, तप का सिलसिला चल रहा है। मंदिर प्रांगण में शनिवार को लगभग सात सौ से

पार्किंग की समस्या बनी विकराल

जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। इन भक्तों में आम दर्शनार्थियों से लेकर मंत्री व न्यायाधीश भी मां के दर पर माथा टेकने आते हैं। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि वीआईपी सहित इतनी बड़ी संख्या में आस्था का केंद्र बनने के बाद भी मां बगलामुखी मंदिर अभी तक प्रशासन के द्वारा वाहन पार्किंग की समस्या को दूर नहीं कर पाए हैं। कई बार समस्या को लेकर समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार प्रशासन के संज्ञान में लाने के बाद भी प्रशासन के द्वारा व्यवस्थाएं नहीं की गई। पार्किंग स्थल के अभाव में सड़के ही पार्किंग स्थल बन गई। अगर प्रशासन द्वारा व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में यह समस्या और अधिक विकराल हो सकती है। गुप्त नवरात्र व अन्य दिनों में बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल की एक बड़ी समस्या बन गई है।

Trending News