Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Hanuman Ashtami: 12 दिसंबर को हनुमान अष्टमी, इस दिन बजरंगबली के पूजन से मिलती है ग्रहों के विपरीत प्रभाव से मुक्ति

Hanuman Ashtami: 12 दिसंबर को हनुमान अष्टमी, इस दिन बजरंगबली के पूजन से मिलती है ग्रहों के विपरीत प्रभाव से मुक्ति

मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में हनुमानजी ने पाताल लोक में अहिरावण का वध करके भगवान राम और लक्ष्मण को मुक्त कराया था, इसलिए यह दिन विजय उत्सव के रूप में मनाया जाता है। एक अन्य मान्यता में पाताल लोक से लौटने के बाद हनुमानजी ने पृथ्वी के नाभि केंद्र पर स्थित उज्जैन में विश्राम किया था, संयोग से उस दिन पौष कृष्ण अष्टमी तिथि थी।

Publish Date: Sun, 07 Dec 2025 01:40:41 PM (IST)

Updated Date: Sun, 07 Dec 2025 01:59:41 PM (IST)

उज्जैन के नानाखेड़ा चाणक्यपुरी स्थित श्री परशुराम मंदिर में विराजित भजनानंद हनुमानजी।

HighLights

  1. हनुमानजी की सेवा पूजा करने से भक्तों की समस्त मनोकामना पूर्ण होती है
  2. जन्म पत्रिका में शनि, मंगल, राहु आदि ग्रहों की विपरीत स्थिति दूर होती है
  3. हनुमान चालीसा व हनुमान अष्टक का पाठ करें तो परेशानी से मुक्ति मिल सकती है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। देशभर के मंदिरों में 12 दिसंबर को हनुमान अष्टमी मनाई जाएगी। हनुमान मंदिरों में सुबह हनुमानजी महाराज का अभिषेक पूजन होगा। शाम को महाआरती तथा भंडारों के आयोजन होंगे। कुछ मंदिरों से चल समारोह भी निकलेंगे। ज्योतिषाचार्य पं.हरिहर पंड्या ने बताया पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हनुमान अष्टमी मनाई जाती है। हनुमान अष्टमी को लेकर अलग-अलग कथाएं हैं।

मान्यता है कि त्रेतायुग में हनुमानजी ने पाताल लोक में अहिरावण का वध करके भगवान राम और लक्ष्मण को मुक्त कराया था, इसलिए यह दिन विजय उत्सव के रूप में मनाया जाता है। एक अन्य मान्यता में पाताल लोक से लौटने के बाद हनुमानजी ने पृथ्वी के नाभि केंद्र पर स्थित उज्जैन में विश्राम किया था, संयोग से उस दिन पौष कृष्ण अष्टमी तिथि थी। इसलिए भी उज्जैन में हर्षोल्लास के साथ हनुमान अष्टमी मनाई जाती है।

इस दिन हनुमानजी की सेवा पूजा करने से भक्तों की समस्त मनोकामना पूर्ण होती है। अनुमान अष्टमी पर उज्जैन के नानाखेड़ा चाणक्यपुरी स्थित श्री परशुराम मंदिर में विराजित भजनानंद हनुमानजी के दर्शन का विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन पूजन के लिए आते हैं। इस बार भी हनुमान अष्टमी पर विशेष उत्सव मनाया जाएगा।

शनि, मंगल की अनुकूलता के लिए करें आराधना

जन्म पत्रिका में शनि, मंगल, राहु आदि ग्रहों की विपरीत स्थिति होने पर अनुकूलता के लिए व्यक्ति को हनुमानजी की आराधना करना चाहिए। जिन राशि पर शनि की साढ़े साती व ढैया का प्रभाव चल रहा है, वे हनुमान अष्टमी पर हनुमानजी को तेल, सिंदूर चढ़ाएं तथा हनुमान चालीसा व हनुमान अष्टक का पाठ करें तो परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को हनुमानजी के दर्शन व दीपक लगाने से भी संकटों से मुक्ति मिलती है।

Trending News