Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए है हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के ये जिले रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार दशहरे से पहले देगी बड़ी सौगात, बढ़ जाएगी सैलरी! | Parmarth TV Donald Trump के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत तेज होने के संकेत, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV Supreme Court ने ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग की खारिज, इन्हें जारी कर दिया है नोटिस | Parmarth TV चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: महिलाओं के खाते में जल्द ही आने वाले हैं 1500 रुपए | Parmarth TV Russia: टूटी हुई टेस्ट ट्यूब से फैला अत्यंत खतरनाक संक्रमण, 200 लोग क्वारंटाइन, सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ झमाझम बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम | Parmarth TV Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV

Hariyali Teej और Hartalika Teej में क्या है अंतर, कौन सी कब मनाई जाती है?

Hariyali Teej और Hartalika Teej में क्या है अंतर, कौन सी कब मनाई जाती है?

Hariyali Teej और Hartalika Teej, दोनों ही व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हैं, लेकिन इनका महत्व और पूजन विधि अलग-अलग है। हरियाली तीज को पुनर्मिलन और श्रृंगार का पर्व माना जाता है, जबकि हरतालिका तीज कठोर तपस्या और निर्जला व्रत का प्रतीक है।

By ADITYA KUMAR

Publish Date: Thu, 24 Jul 2025 05:59:35 PM (IST)

Updated Date: Thu, 24 Jul 2025 05:59:35 PM (IST)

Hariyali Teej और Hartalika Teej में है अंतर

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Hariyali Teej सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन को माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती की कई जन्मों की तपस्या के बाद शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। विवाहित महिलाएं इस दिन अपने वैवाहिक जीवन की सुख-शांति और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हरे वस्त्र, चूड़ियां, मेहंदी और सोलह श्रृंगार के साथ महिलाएं सजधज कर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।

हरतालिका तीज : कठोर तप और आस्था का प्रतीक

Hartalika Teej भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इसे सबसे कठिन व्रतों में गिना जाता है क्योंकि इसे निर्जला, यानी बिना पानी के रखा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने इस व्रत के दिन अन्न-जल त्यागकर घोर तप किया था और बालू से शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की आराधना की थी। विवाहित स्त्रियां अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना से यह व्रत करती हैं।

तीज का आध्यात्मिक महत्व

दोनों तीज व्रतों में शिव-पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। जहां हरियाली तीज को श्रृंगार और पुनर्मिलन का पर्व माना जाता है, वहीं हरतालिका तीज को तपस्या और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए इन दोनों पर्वों पर व्रत करती हैं।

तिथियां और परंपराएं

इस वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई को और हरतालिका तीज 26 अगस्त को मनाई जाएगी। दोनों पर्वों की तिथि शुक्ल पक्ष की तृतीया होती है, इसलिए इन्हें ‘तीज’ कहा जाता है। ये पर्व भारतीय संस्कृति में स्त्री-शक्ति, भक्ति और वैवाहिक जीवन की आस्था का सशक्त प्रतीक हैं।

Trending News