तुला राशि वाले आज बचकर रहें। किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। वृश्चिक राशि वाले आज किसी प्लानिंग पर काम न करें। धनु राशि वालों के किसी से बड़ी धनराशि उधार लेना पड़ सकती है। परिवार और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 14 Mar 2025 06:01:00 AM (IST)
Updated Date: Fri, 14 Mar 2025 08:56:58 AM (IST)
HighLights
- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है।
- कुंभ राशि वाले नए काम की योजना बना सकती हैं।
- मीन राशि वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
धर्म डेस्क, इंदौर (Horoscope Today)। 14 मार्च, गुरुवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत फाल्गुन, तिथि पूर्णिमा है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल
आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है। हर तरफ से मिल रही खुशखबरी सुनकर मन प्रसन्न रहेगा। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य में कुछ नमी आ सकती है। आज का दिन बिजनेस में लाभकारी रहेगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए मतभेद खड़े होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी खास काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। निजी जिंदगी में भी परेशान रहेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपकी परेशानी का असर परिवार पर भी देखने को मिलेगा। आर्थिक तौर से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। नौकरीपेशा लोग आज वाणी पर संयम रखें। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखने की सलाह है, अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
.jpg)
आज के दिन लक्ष्मी जी प्रसन्न रहेंगी। बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में कुछ नया प्रयोग करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। लाइफ पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सौदा भी कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन अच्छा है। जिन कामों की योजना बन रही है, वो पूरे होंगे। आज कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं, जिससे आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। आज मानसिक तनाव से दूर रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश पर फैसला कर सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से परेशान रहेंगे। किसी निजी बात को लेकर दूसरों से विवाद कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन कई तरह की समस्याएं लेकर आ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी पुराने विवाद डिस्टर्ब कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से मतभेद बढ़ेंगे। मन शांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। किसी काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं। यदि आज किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना है तो टाल दें। कई तरह की बाधाएं आ सकती हैं। नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिजन के लिए दिन ठीक रहेगा, लेकिन किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
.jpg)
आज दिन परेशानियों से भरा रहेगा। विशेष कर स्वास्थ्य संबंधी कारण परेशान कर सकते हैं। इलाज के कारण खर्च बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं के कारण मन हताश होगा। आज किसी से बड़ी धनराशि उधार में लेना पड़ सकती है। आज परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पत्नी कार्य में सहभागी बनेगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन शानदार है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। आज कुछ प्रसिद्ध व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिससे आपका कोई रुका हुआ पूर्ण होगा। किसी नए कार्य को लेकर मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। आप योजना पर आगे बढ़ सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन शानदार है। किसी नए कार्य को लेकर बड़ी योजना बना सकते हैं। आगे चलकर इसका बड़ा लाभ मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में मूलभूत परिवर्तन होंगे। इस काम में सभी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन किसी अपने प्रिय व्यक्ति के द्वारा मान सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। आज के दिन व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करने के योग बन रहे हैं। वाहन खरीदने पर भी विचार कर सकते हैं। आज अपने प्रिय जनों से सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।







