Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV टेस्ला कंपनी के मालिक Elon Musk का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, दुखी हैं शिवॉन जिलिस | Parmarth TV

Horoscope 29 July: कल बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों पर होगी भगवान शिव और हनुमान जी की कृपा, मिलेगा विशेष लाभ

Horoscope 29 July: कल बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों पर होगी भगवान शिव और हनुमान जी की कृपा, मिलेगा विशेष लाभ

धर्म डेस्क। 29 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन विशेष है, इस दिन शिव योग का निर्माण हो रहा है। सावन मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग पूजा करने से कालसर्प दोष का अशुभ प्रभाव कम होता है। इस बार नाग पंचमी पर कई शुभ योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही मंगलवार होने की वजह से हनुमानजी की विशेष कृपा मिलेगी। यह पंचमी तिथि कई राशियों के लिए लकी रहने वाली है। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग रहेगा। जानते हैं किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ…

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कारोबार में विस्तार की आपकी योजना सफल होगी। अच्छी बात यह है कि आपको उसके लिए कहीं से पूंजी भी मिल सकती है।

मेष राशि के लिए मंगलवार के उपाय : कल मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमानजी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इसके बाद 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि

29 जुलाई यानि मंगलवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उम्मीद से बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। कल के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अपने आत्मविश्वास और रचनात्मकता का फायदा मिलेगा। बदलते हुए माहौल में आप अपनी प्रासंगिकता बनाए रखेंगे। उच्च अधिकारी आपके विचारों को तवज्जो देंगे जिससे आपका मन भी खुश होगा।

मिथुन राशि के लिए उपाय : मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। इसके साथ ही बजरंग बाण का पाठ करें। आपके कार्यों में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आने वाला मंगलवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। इससे आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आप अपने कारोबार पर अधिक समय दे पाएंगे और घरेलू चिंताओं से दूर रहेंगे। मंगलवार के दिन आपकी पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

सिंह राशि के लिए उपाय : मंगलवार को तुलसी के कम से कम 108 पत्ते लें। इन पर सिंदूर या गोपी चंदन से राम नाम लिखें और इसकी माला बनाकर हनुमानजी को पहना दें। साथ ही गुड़-चने का भोग लगाएं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको हनुमान जी की कृपा से अच्छा लाभ होगा। खासकर अगर आप अस्पताल, मेडिकल स्टोर, लैब आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आपके लिए उम्मीद से बेहतर परिणाम दिलाने वाला रहेगा। यही नहीं आपको विदेश से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं।

तुला राशि के लिए उपाय: मंगलवार के दिन हनुमानजी को लंगोट चढ़ाएं। इसके साथ ही सायं काल में प्रभु को याद करते हुए सुंदरकांड का पाठ करें। आपके संकट दूर होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सौभाग्यशाली रहने वाला है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा, आपके अटके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर आपका पैसा बाजार में फंसा है तो वह आपको मिल सकता है। इसके साथ ही आप अपनी सुख सुविधाओं के ऊपर खर्च करेंगे। कारोबार के लिहाज से भी आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

मकर राशि के लिए मंगलवार के उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल झंडा चढ़ाएं। इसके साथ ही राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। जरूरतमंद को दान करने का भी आपको लाभ मिलेगा।

Trending News