जुलाई 2025 में सूर्य, शनि, गुरु, बुध, शुक्र और मंगल के गोचर से पांच राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। इन राशियों के जातकों को करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य, दांपत्य और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम और तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 30 Jun 2025 11:33:18 AM (IST)
Updated Date: Mon, 30 Jun 2025 11:33:18 AM (IST)
HighLights
- मेष: करियर में सफलता
- वृषभ: रुके काम पूरे
- कन्या: संपत्ति खरीद के योग।
धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई 2025 के महीने में ग्रहों के कई गोचर हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। इस दौरान सूर्य, शनि, गुरु, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं, या फिर अपनी गति में परिवर्तन करेंगे।
इसका असर पांच राशियों के लिए बेहद शुभ पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो राशियां जो जुलाई 2025 में चमकेंगी…
मेष राशि (Aries)
जुलाई में ग्रहों की स्थिति मेष राशि वालों को सफलता देगी। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक तनाव कम होंगे, जिससे खुशियां आएंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार लोगों को अच्छी खबर मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
इस माह वृषभ जातकों के लिए ग्रहों की चाल राहत लेकर आ सकती है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को सफलता से निभाएंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होगी। आपको प्रमोशन मिल सकता है। रुका हुआ धन भी मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
जुलाई में कन्या राशि के जातकों के भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। आप धन का लाभ होगा, जिससे घर या संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की के संकेत मिलेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
इस महीने गोचर वृश्चिक जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी होंगे। आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। मेहनत के बल पर ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। निवेश लाभ देगा, लेकिन इस दौरान सलाह जरूरी लें। पुराने तनाव खत्म होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए जुलाई का महीना शानदार बीतेगा। इस दौरान कई शुभ समाचार मिल सकते हैं। मेहनत रंग लाएगी, जिससे सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संपत्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय अनुकूल है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







