Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Kartik Purnima Kab Hai: कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा और मंगल का राशि परिवर्तन… दान-पुण्य का 100 गुना फल प्राप्त होगा

Kartik Purnima Kab Hai: कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा और मंगल का राशि परिवर्तन… दान-पुण्य का 100 गुना फल प्राप्त होगा

देवउठनी एकादशी के बाद अब कार्तिक पूर्णिमा का इंतजार है। धर्म-कर्म और दान-पुण्य के लिए यह दिन उत्तम है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन लोग पवित्र नदियों में डूबकी लगाते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 12 Nov 2024 03:27:17 PM (IST)

Updated Date: Tue, 12 Nov 2024 04:05:14 PM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग
  2. स्नान और दीपदान का है विशेष महत्व
  3. दान और पुण्य का मिलेगा विशेष फल

धर्म डेस्क, इंदौर (Kartika Purnima 2024 Date)। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का अत्यधिक महत्व है। प्रत्येक महीने की पूर्णिमा का अपना विशेष स्थान होता है, किंतु कार्तिक पूर्णिमा का महत्व अद्वितीय है। इस दिन देव दीपावली उत्सव मनता है।

इस दिन स्नान और दान करने से जीवन में समृद्धि और खुशहाली का संचार होता है। साथ ही, यह दिन सुख और शांति का भी प्रतीक है।

पं. अजय जोशी ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इससे दान-पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है।

कब है कार्तिक पूर्णिमा – Kartik Purnima 2024 Kab Hai

  • पं. अजय जोशी के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर सुबह 6.20 बजे प्रारंभ होगी और समापन मध्यरात्रि 2.59 बजे होगा।
  • पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान और दीपदान का अत्यधिक महत्व होता है। संध्या के समय दीपदान करना चाहिए।
  • इस दिन उचित समय पर नदी में स्नान करने से व्यक्ति पापों से मुक्त हो जाता है। जरूरतमंदों को दान देने की परंपरा भी है।

naidunia_image

कार्तिक पूर्णिमा पर बनने वाले शुभ योग

पं. जोशी ने बताया कि इस वर्ष पूर्णिमा पर चंद्रमा और मंगल का राशि परिवर्तन एक विशेष योग का निर्माण करेगा, जिसमें दोनों ग्रह एक-दूसरे की राशि में स्थित रहेंगे। इस दिन रात के समय गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा।

इसके अतिरिक्त, बुधादित्य राजयोग भी इस दिन बनेगा। विशेष रूप से 30 वर्षों के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष राजयोग का निर्माण हो रहा है, क्योंकि अगले 30 वर्षों तक शनि कुंभ राशि में गोचर नहीं करेंगे। इस प्रकार, कार्तिक पूर्णिमा पर किए गए उपाय और दान पुण्य के कार्यों का फल 100 गुना अधिक प्राप्त होगा।

Trending News