Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Kharna: छठ पूजा में आज खरना का दिन, गुड़ की खीर बनाकर छठ मैय्या को लगाया जाएगा भोग, जानिए शुभ मुहूर्त

Kharna: छठ पूजा में आज खरना का दिन, गुड़ की खीर बनाकर छठ मैय्या को लगाया जाएगा भोग, जानिए शुभ मुहूर्त

छठ पूजा का चार दिवसीय पर्व मंगलवार से शुरू हो गया। 5 नवंबर को को नहाय खाय के बाद आज यानी 6 नवंबर को खरना है। इसके अगले दिन 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 8 नवम्बर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यह सूर्य भगवान और षष्ठी माता की पूजा का महापर्व हैं। उपवास करने वाले व्यक्ति को 36 घंटों तक निर्जल रहना होता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 06 Nov 2024 07:22:08 AM (IST)

Updated Date: Wed, 06 Nov 2024 03:08:30 PM (IST)

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ मैया की आराधना शुरू, आज खरना

HighLights

  1. उत्तर भारत में छठ पर्व का विशेष उल्लास
  2. खरना के दिन पूरा परिवार साथ करता है पूजा
  3. आज सूर्यास्त का समय शाम 09:26 बजे

धर्म डेस्क, इंदौर (Chhath Parv 2024)। भगवान सूर्य की उपासना का छठ पर्व कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। छठ पूजा के पहले दिन श्रद्धालु नदी या तालाब में स्नान करते हैं और केवल शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। व्रतधारियों ने सात्विक भोजन कर व्रत का संकल्प लिया।

यह पर्व चार दिन तक मनाया जाता है। बिहार और उत्तर भारत में इस पर्व को पूर्ण श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बिहार के लोग देश के किसी भी कोने में हो, छठ मनाने के लिए अपने घर जाने का प्रयास अवश्य करते हैं।

इसका आरंभ नहाय खाय से हो जाता है यानी छठ पर्व शुरुआत में पहले दिन व्रती नदियों में स्नान करके भात, कद्दू की सब्जी और सरसों का साग एक समय खाती हैं। दूसरे दिन खरना किया जाता है जिसमें शाम के समय व्रती गुड़ की खीर बनाकर छठ मैय्या को भोग लगाती हैं और पूरा परिवार इस प्रसाद को खाता है।

तीसरे दिन छठ का पर्व मनाया जाता है जिसमें अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन सप्तमी तिथि को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व को समापन किया जाता है।

naidunia_image

खरना 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:59 बजे से 05:52 बजे तक
  • सूर्योदय: सुबह 06:45 बजे पर
  • सूर्यास्त: शाम 09:26 बजे पर

खरना के जरूरी नियम

  • खरना में शाम को सूर्यास्त के बाद पीतल के बर्तन में गाय के दूध में खीर बनाते हैं। व्रत करने वाला व्यक्ति ये खीर खाता है, लेकिन खीर खाते समय अगर उसे कोई आवाज सुनाई दे जाए, तो वह खीर वहीं छोड़ देता है।
  • इसके बाद पूरे 36 घंटों का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। तीसरे दिन यानी छठ पूजा सात नवम्बर के दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सुबह से उपवास करने वाला व्यक्ति निराहार व निर्जल रहता है।
  • प्रसाद में ठेकुआ बनाते हैं। शाम को सूर्य पूजा करने के बाद में रात में उपवास करने वाला निर्जल रहता है। चौथे दिन 8 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा होता है।

Trending News