Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Laddu Gopal Seva Niyam: लड्डू गोपाल की सेवा में न करें ये भूल: तुरंत करें सुधार

Laddu Gopal Seva Niyam: लड्डू गोपाल की सेवा में न करें ये भूल: तुरंत करें सुधार

धर्म डेस्क। कई घरों में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal Seva Niyam) की सेवा पूरे श्रद्धाभाव से की जाती है। यदि आपके घर में भी उनकी सेवा होती है, तो उनकी पूजा और देखभाल से जुड़े इन महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि उनकी कृपा बनी रहे।

मूर्ति का सही आकार और धातु

सबसे पहले, लड्डू गोपाल की मूर्ति का आकार अंगूठे के आकार का या लगभग 3 इंच जितना छोटा होना शुभ माना जाता है। मूर्ति न तो बहुत बड़ी हो और न ही बहुत छोटी।

श्रद्धा अनुसार, आप पीतल, तांबा, कांसा, चांदी या सोने से बनी मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। हालांकि, अष्टधातु से बनी मूर्ति को सर्वाधिक शुभ माना जाता है।

स्थापना की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, लड्डू गोपाल जी की मूर्ति को स्थापित करने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) सबसे उत्तम है। इस दिशा में स्थापना से आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं।

ध्यान रखें कि मूर्ति हमेशा किसी ऊंचे स्थान या चौकी पर ही रखी जाए, और लड्डू गोपाल जी का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

इन गलतियों से बचें

घर में कभी भी खंडित (टूटी हुई) मूर्ति न रखें। इससे नकारात्मकता बढ़ती है। खंडित मूर्ति को बहते जल में विसर्जित करके क्षमा याचना के साथ नई मूर्ति स्थापित करें।

लड्डू गोपाल को कभी भी पुराने या गंदे वस्त्र नहीं पहनाने चाहिए, अन्यथा वह आपसे रुष्ट हो सकते हैं।

naidunia_image

भोग से जुड़े जरूरी नियम

  • भोग हमेशा स्नान के बाद तैयार किया जाना चाहिए और यह पूरी तरह सात्विक होना चाहिए।
  • भोग में तुलसी दल डालना अनिवार्य है, इसके बिना भोग अधूरा माना जाता है।
  • भोग लगाने के लिए हमेशा चांदी, पीतल, तांबा या कांसे जैसी धातुओं से बने बर्तनों का उपयोग करें। प्लास्टिक के बर्तनों में भोग लगाना शुभ नहीं है।

भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप करें, जिससे लड्डू गोपाल जल्दी भोग स्वीकार करते हैं:

{‘ त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाणे सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News