Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV Bangladesh में भी ड्रोन बनाने की फैक्ट्री लगाएगा तुर्किये, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ेगा खतरा | Parmarth TV

Maha Kumbh Amrit Snan: प्रयागराज महाकुंभ का आज अंतिम दिन, जारी है अमृत स्नान, देखिए वीडियो

Maha Kumbh Amrit Snan: प्रयागराज महाकुंभ का आज अंतिम दिन, जारी है अमृत स्नान, देखिए वीडियो

प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा पर 13 जनवरी से हुई थी। हर दिन करोड़ों भक्तों ने पुण्य की डुबकी लगाई। महाकुंभ के आखिरी दिनों में भीड़ बढ़ गई। इस कारण प्रयागराज में प्रवेश के रास्तों पर भारी जाम भी देखने को मिला। आज ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 26 Feb 2025 07:57:01 AM (IST)

Updated Date: Wed, 26 Feb 2025 08:01:53 AM (IST)

सूर्योदय से पूर्व संगम तट पर पुण्य की डुबकी लगाते श्रद्धालु

HighLights

  1. 13 जनवरी से हुई थी महाकुंभ की शुरुआत
  2. अब तक करोड़ों सनातनी लगा चुके डुबकी
  3. लोगों से अपील- नजदीकी घाट पर करें स्नान

ब्यूरो/एजेंसी, प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ का बुधवार को आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आखिरी अमृत स्नान किया जा रहा है। इस दिन अब तक 66 करोड़ सनातनी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है।

आज के अमृत स्नान के लिए सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं और वहीं से कंट्रोल रूम से नजर रख रहे हैं। भारी संख्या में लोग संगम तट की ओर से बढ़ रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी घाटों पर जाकर गंगा में डुबकी लगाएं और पुण्य लाभ लें।

naidunia_image

पुख्ता व्यवस्था, सबकुछ सुविधाजनक

कोई भी इस अवसर को चूकना नहीं चाहता है। प्रयागराज शहर के लोग भी बड़ी संख्या में इस स्नान में आ रहे हैं। यही कारण है कि आधी रात के बाद से हम तीर्थयात्रियों का एक बड़ा प्रवाह देख रहे हैं। हमारी प्लानिंग के कारण सब कुछ बहुत सुविधाजनक है और हर कोई महा शिवरात्रि पर इस अवसर का हिस्सा बनकर खुश है। लोग महाकुंभ क्षेत्र में शिव मंदिरों का भी दौरा कर रहे हैं। – एसएसपी महाकुंभ, राजेश द्विवेदी

naidunia_image

प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ के अंतिम स्नान में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई।

Trending News