Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Mahabharat Katha: महाभारत में कुंती के अलावा किस-किस को पता थी कर्ण की सच्चाई?

Mahabharat Katha: महाभारत में कुंती के अलावा किस-किस को पता थी कर्ण की सच्चाई?

महाभारत में कर्ण का जन्म कुंती के विवाह से पहले सूर्य देव से हुआ था। कुंती ने उसे जन्म के बाद त्याग दिया था। हालांकि, कर्ण के जन्म के बारे में कई पात्रों को ज्ञात था। इस घटना ने महाभारत के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 07 Nov 2024 04:16:24 PM (IST)

Updated Date: Thu, 07 Nov 2024 04:17:30 PM (IST)

कुंती के अलावा और किस को पता थी कर्ण के जन्म की सच्चाई? (फोटो- जागरण न्यू मीडिया)

HighLights

  1. कर्ण का जन्म कुंती से सूर्य देव के आशीर्वाद से हुआ।
  2. कर्ण को कुंती ने जन्म के बाद त्याग दिया था।
  3. कुछ पात्रों को कर्ण के जन्म की सच्चाई का ज्ञान था।

धर्म डेस्क, इंदौर। कर्ण महाभारत के पात्रों में सबसे वीर योद्धा हैं। वह पांडवों के सबसे बड़े भाई थे, लेकिन फिर भी अपने अधिकारों को पा न सकें। कुंती की कोख से जन्म लेने के बाद भी वह शूद्र पुत्र कहलाए। जीवन में कई परेशानियों को झेलने के बाद दुर्योधन जैसा साथी मिला।

दुर्योधन उनका अकेला ऐसा मित्र था, जिसको उनके शूद्र पुत्र होने से दिक्कत नहीं थी। कर्ण ने भी अपने अंतिम समय तक उससे दोस्ती निभाई।

ऐसे हुआ कर्ण का जन्म

कथा की मानें तो कुंती को दुर्वासा ऋषि से वरदान मिला था कि वह किसी भी देवता को याद कर पुत्र पा सकती हैं। कुंती ने वरदान को जांचने के लिए शादी से पहले ही सूर्य देव का स्मरण कर लिया, जिससे उनको कर्ण जैसा तेजस्वी बालक प्राप्त हुआ।

naidunia_image

विवाह के पहले पुत्र की प्राप्ति होने पर कुंति को लोकलाज का भय सताने लगा। उन्होंने कर्ण को एक बक्से में रखकर नदी में बहा दिया। अधिरथ (हस्तिनापुर के सारथी) को सुबह नदी में स्नान के दौरान कर्ण मिले, जिसकी परिवरिश उन्होंने पुत्र के रूप में की। अधिरथ की पत्नी ने कर्ण को बेटे के रूप में स्वीकार किया। उनका बहुत ही स्नेह से लालन पालन किया।

इनको भी पता था सच

कुंती ने कर्ण की सच्चाई सबसे छिपाकर रखी थी। कुंती नहीं चाहती थीं कि उनके इस राज के बारे में किसी को पता चले, लेकिन नारद ऋषि, भगवान कृष्ण और विदुर यह जानते थे। उनके अलावा भीष्ण पितामह और महाभारत ग्रंथ के रचियता वेदव्यास को इस बात की जानकारी थी।

भीष्म को कैसे लगा पता

भीष्म पितामह मृत्यु शैय्या पर लेटे थे, तब कर्ण उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने सच्चाई बताते हुए कहा कि उनको पता है कि वह कुंती पुत्र हैं। वह पांचों पांडवों में सबसे बड़े हैं। इस बात को जानकर कर्ण को हैरानी हुई। उन्होंने पूछा कि आपको यह कैसे पता था?

भीष्म पितामह ने कहा कि नारद ऋषि ने तुम्हारी सच्चाई बताई थी। उसके अलावा श्रीकृष्ण और द्वैपायन व्यास ने तुम्हारे जन्म के बारे में सारा सच बताया था।

Trending News