Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: क्या आज घटा दी गई है घरेलू एलपीपी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV Kanpur: भाभी ने दांतों से काट लिया देवर का प्राइवेट पार्ट, खून से लथपथ हालात में जाना पड़ा…रोज करता था उसके साथ…. | Parmarth TV Bank Holiday: बैंक जा रहे हैं तो एक बार देख ले कैलेंडर, कही आज छुट्टी तो नहीं…अब 3 दिन के बाद ही होगा आपका… | Parmarth TV Donald Trump ने फिर से दी ईरान पर हमले की चेतावनी, ईरान ने भी दे दिया करारा जवाब | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी योजना की 24वीं किस्त, हो गया है तारीख का खुलासा | Parmarth TV Petrol-diesel prices: कच्चे तेल की कीमतों में जारी उबाल के बीच अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV DL: अब टेस्ट में 75% नंबर लाने पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार करने जा रही है ऐसा | Parmarth TV शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो ने रचा इतिहास, पहली बार किसी आईपीओ के लिए आए एक करोड़ आवेदन – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV PM Modi का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-एक साल में श्रीहरिकोटा से इतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितने कांग्रेस अपने नेता… | Parmarth TV

Mahalaxmi Rajyog 2025: 29 जून को 18 साल बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन तीन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Mahalaxmi Rajyog 2025: 29 जून को 18 साल बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन तीन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

मंगल और चंद्रमा की सिंह राशि में युति से 29 जून को महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। यह योग वृषभ सहित कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ है। करियर, व्यापार, संपत्ति और पारिवारिक जीवन में तरक्की के योग बनेंगे। अटके कार्य पूर्ण होंगे और भाग्य का साथ मिलेगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 06:04:37 PM (IST)

Updated Date: Mon, 23 Jun 2025 06:05:33 PM (IST)

महालक्ष्मी राजयोग इन तीन राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महालक्ष्मी योग से करियर और व्यापार में तरक्की संभव।
  2. आर्थिक लाभ और प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
  3. पारिवारिक सुख और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धर्म डेस्क, इंदौर। मंगल इस समय सिंह राशि में मौजूद हैं। 29 जून 2025 को चंद्रमा के सिंह राशि में प्रवेश होगा। ऐसे में मंगल और चंद्रमा के सिंह राशि में मिलन से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह योग वृषभ सहित कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

इन राशियों को करियर, व्यापार और प्रॉपर्टी के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने की आशा है। आर्थिक लाभ, मान-सम्मान और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। मंगल और चंद्रमा की यह युति शुभ फल देने वाली है, जिससे जातकों के अटके काम पूरे होंगे। उनको भाग्य का प्रबल साथ मिलेगा।

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही लाभकारी होने वाला है। उनके किए गए निवेश अब लाभ देंगे। इस दौरान परिवार के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। घर के क्लेश दूर होंगे। जमीन, वाहन या घर खरीदने की संभावना है।
  • महालक्ष्मी राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा मार्केटिंग, सेल्स में काम करने वाले लोगों को होगा। आपके इस दौरान रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में यश मिलेगा।
  • कर्क राशि

    • महालक्ष्मी योग के दौरान कर्क राशि वालों को सभी समस्याएं धीरे-धीरे कर खत्म हो जाएंगी। पैतृक संपत्ति पर चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ उनके सीनियर्स भी करेंगे। इस दौरान प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है।
    • आपकी मेहनत के सफल होने का समय आ गया है। काम की वजह से उच्च अधिकारियों का भरोसा आपके ऊपर बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हल होंगी।

    वृश्चिक राशि

    • महालक्ष्मी राजयोग से वृश्चिक राशि के जातकों को निवेश में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान प्राप्ति का सपना पूरा होगा, जिससे घर में खुशियां होंगी। आर्थिक तंगी दूर होगी, जिससे समाज में खोया वैभव फिर से मिलेगा।
    • इस योग की वजह से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। जीवन में खुशियां वापस आएंगी। इस दौरान भाग्य का साथ आपको मिलेगा, जिससे कई काम पूरे होंगे।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    Trending News